Homeबिहारबक्सरबक्सर में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली

बक्सर में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली

Buxar shoot – कोरानसराय के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Buxar shoot बक्सर जिले के कोरान सराय के समीप बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। गोली शिक्षक के पेट में लगी है। जो अंदर फंसी हुई है। उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में लाया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

जानकारी के अनुसार जख्मी बक्सर जिले केसठ गांव निवासी 52 वर्षीय लालबाबू कुशवाहा है। वे नवानगर थाना क्षेत्र के चनावथ मवि में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वे अपने भाई से मिलकर वापस गांव लौट रहे थे इसी दरमियान कोरान सराय के समीप अपराधियों ने उन्हें रोका। लेकिन वह बिना रुके आगे बढ़ गए। इसके बाद अपराधियों ने खदेड़ कर उनको गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित डॉ. विकास सिंह के क्लीनिक में लाया गया। चिकित्सक द्वारा उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

Arrah Bhojpur – एसपी हर किशोर राय ने छह थानों में की नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग

Bhojpur SP – एसपी बोले: पेट्रोलिंग में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आयी पुलिस, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular