Friday, May 9, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारमोटर चला घर धोने में बक्सर के राजमिस्त्री की करंट लगने से...

मोटर चला घर धोने में बक्सर के राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव की शुक्रवार की सुबह घटी घटना

औलाद के लिये राजमिस्त्री ने ढाई महीने पहले ही की थी दूसरी शादी

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा। घर धोने में करंट लगने से बक्सर के एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड दिया। मृतक बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव निवासी रामाशीष सिंह का पुत्र मनोज कुमार सिंह है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह वह मोटर चलाकर पानी से घर धो रहा था। इसी दौरान वह किसी तरह करंट की चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को गांव लेते गये।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

वह चार भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। उसकी दो शादी हुई थी। पहली शादी रोहतास जिला के गुंजेश गांव में फूला देवी से 2013 में हुई थी। शादी के 7 साल गुजर जाने के बाद भी जब उसे कोई औलाद नहीं हुई, तो उसने इसी वर्ष 13 मार्च को रोहतास जिला के दावथ गांव में दूसरी शादी आशा देवी से हुई थी। शादी के ढाई महीने बाद ही मृतक हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। उसके वियोग में पत्नी फूला देवी, आशा देवी, मां पवित्रा देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Death-due-to-electric-current.jpg
Death-due-to-electric-current.jpg

क्वारंटाइन सेंटर जन सहकारी कालेज बराप में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!