Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर में बंदूक की नोक पर पशु चोरी से हड़कंप

भोजपुर में बंदूक की नोक पर पशु चोरी से हड़कंप

Chak Tola Piro: जगदीशपुर के पूर्व विधायक, भाई दिनेश ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

  • हाइलाइट: Chak Tola Piro
  • तीन मवेशियों को उनके मालिक के सामने ही जबरन पिकअप पर लादकर हुए फरार
  • जिले के पीरो प्रखंड अंतर्गत अगिआंव थाना क्षेत्र के चक टोला में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड अंतर्गत अगिआंव थाना क्षेत्र के चक टोला में शुक्रवार की सुबह एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। अज्ञात अपराधियों ने बंदूक की नोक पर तीन मवेशियों को उनके मालिक नंदजी यादव के सामने ही जबरन एक पिकअप गाड़ी में लादकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त कर दिया है। ग्रामीण जनता और पशुपालकों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, जगदीशपुर के पूर्व विधायक, भाई दिनेश ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि वे लगातार भोजपुर पुलिस अधीक्षक को क्षेत्र में बढ़ती मवेशी चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु सूचित करते रहे हैं। इसके बावजूद, ऐसी घटनाओं का निरंतर घटित होना चिंताजनक है और यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब प्रशासनिक स्तर पर बार-बार सूचित करने के बावजूद न्याय नहीं मिल रहा है, तो अब पशुपालकों और ग्रामीण जनता के पास सड़क पर उतरने और संबंधित थाना का घेराव करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा की भोजपुर पुलिस कप्तान को इस गंभीर घटना से अवगत कराया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular