HomeNewsबिहारभोजपुर जिले में प्रखंड स्तर पर होगी डिग्री कॉलेज की स्थापना

भोजपुर जिले में प्रखंड स्तर पर होगी डिग्री कॉलेज की स्थापना

Degree colleges: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Degree colleges
  • सभी महाविद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश
  • प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित विभिन्न विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा

आरा: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में “प्रगति यात्रा” के अंतर्गत घोषित विभिन्न विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति का समीक्षा किया गया। आकलन करना तथा सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करना था।

बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु उपलब्ध सभी संभावित स्थलों एवं महाविद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर इसकी सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की कार्रवाई ससमय और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त, “प्रगति यात्रा” के अंतर्गत घोषित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की क्रमवार एवं गहन समीक्षा की गई। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित परियोजनाएँ शामिल थीं:

  • जीरो माइल से पातर पथ का निर्माण
  • जीरो माइल से असनी पथ का निर्माण
  • असनी से पातर पथ का निर्माण
  • संदेश से अखगाँव होते हुए कोईलवर नहर बांध तक पथ निर्माण
  • आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक सड़क का चौड़ीकरण
  • जीरो माइल स्थित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण
  • आरा-बबुरा-छपरा पथ का चौड़ीकरण
  • बिहिया चौरस्ता सड़क का चौड़ीकरण
  • तरारी प्रखंड अंतर्गत देव ग्राम स्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास एवं संग्रहालय निर्माण कार्य

जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में यह निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक (एनईपी), कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular