HomeNewsदूसरे की जगह परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार

दूसरे की जगह परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार

Al Hafiz College: प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान, दुर्गेश कुमार को प्रिंस कुमार के स्थान पर अल हफीज कॉलेज केंद्र में परीक्षा देते हुए पाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • आरा शहर के अल हफीज कॉलेज केंद्र का मामला
  • केंद्राधीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

Al Hafiz College आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित अल हफीज कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान कदाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। परीक्षा की प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी राजकुमार यादव का पुत्र है। वह , प्रिंस कुमार, पिता-अरुण कुमार, के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

इस संबंध में अल हफीज कॉलेज आरा के केंद्राधीक्षक सह शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय झौंवा बेलवनिया के प्रधानाध्यापक मो. अजहर जमाल रशीदी ने द्वारा नगर थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में केंद्राधीक्षक ने बताया है कि 5 फरवरी को, प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान, दुर्गेश कुमार को प्रिंस कुमार के स्थान पर अल हफीज कॉलेज केंद्र में परीक्षा देते हुए पाया गया। तत्काल प्रभाव से उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। आवेदन में पुलिस से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular