HomeNewsबिहारचंद्रशेखर की जगह आलोक मेहता, ललित यादव को मिला राजस्व एवं भूमि...

चंद्रशेखर की जगह आलोक मेहता, ललित यादव को मिला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

Bihar Cabinet: बिहार सरकार ने शनिवार की देर रात राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। रामचरित मानस पर टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले चंद्रशेखर की शिक्षा मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • आलोक कुमार मेहता राज्य के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए
    • चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया
    • ललित यादव को सौंपा गया राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्य

Bihar Cabinet: खबरे आपकी बिहार सरकार ने शनिवार की देर रात राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। रामचरित मानस पर टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले चंद्रशेखर की शिक्षा मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई है। वहीं नीतीश सरकार में फिलहाल भूमि एवं राजस्व विभाग संभाल रहे आलोक कुमार मेहता राज्य के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। इस बाबत अधिसूचना मंत्रिमंडल ने जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी इस पर सहमति दे दी है।

मुख्य सचिव के पत्र के आधार पर कैबिनेट विभाग द्वारा शनिवार को देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में कुल तीन फेरबदल किये गये हैं। चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं ललित कुमार यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्य अगले आदेश तक सौंपा गया है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इसी दौरान राजद कोटे के तीनों मंत्रियों के विभागों में फेरबदल पर सहमति बनी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular