Homeबिहारआरा भोजपुरबाजार से चाय पीकर घर लौट रहे दिव्यांग बुजुर्ग को अज्ञात वाहन...

बाजार से चाय पीकर घर लौट रहे दिव्यांग बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Duraundha_Dhobaha_Accident आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत धोबहा बाजार एवं दुरौंधा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने दिव्यांग बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

  • हाइलाइट :-
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • धोबहा ओपी क्षेत्र के धोबहा बाजार एवं दुरौंधा गांव के बीच घटी घटना

खबरे आपकी Duraundha_Dhobaha_Accident आरा/धोबहा: आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत धोबहा बाजार एवं दुरौंधा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने दिव्यांग बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक धोबहा ओपी अंतर्गत दुरौंधा गांव निवासी स्व.अवध बिहारी साह के 69 वर्षीय पुत्र बृज मोहन साह है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह वे चाय पीने के लिए धोबहा बाजार गए थे। चाय पीकर जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान धोबहा बाजार एवं दुरौंधा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसके बाद वहां से गुजर रहे स्कूली छात्र द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular