Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeराजनीतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन को किया संबोधित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन को किया संबोधित

कोरोना काल में बिहार के अंदर तथा बाहर रहने वाले लोगों का रखा गया ख्याल-नीतीश कुमार

भोजपुर एवं बक्सर जिले के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

छात्रा के अगवा का आरोपित युवक प्रेमिका के साथ पहुंचा थाने

आरा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल सम्मेलन द्वारा भोजपुर एवं बक्सर जिले के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में दूसरे प्रदेशो में रहने वाले बिहार के लोगो तथा बिहार में रह रहे लोगों को सहुलियतें उपलब्ध कराई गयी। जो वापस बिहार लौटना चाहते थे। उन्हे सुरक्षित बिहार लाकर सुविधायुक्त क्वारंटाइन सेंटरों पर रख कर उनके हर सुख सुविधा का ख्याल रखा। क्वारंनटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से लगातार संवाद कर उनका हालचाल उन्हें मिल रही सहुलियतों से रूबरू होते रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाॅक डाउन होते ही उन्होनें दिल्ली के बिहार निवास सहित देश के कई शहरों में लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहायता केन्द्रो की स्थापना की गई। जिनको आर्थिक सहायता की जरूरत पडी़। उन्हें एक-एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसका लाभ 21 लाख लोगों ने लिया। 1508 ट्रेनों से 17 लाख से अधिक लोगों को लाकर क्वांरटाइन सेंटरो में रखकर पर प्रति व्यक्ति 5300 रूपये खर्च कर हर सहूलियत दी गई। मनरेगा सहित कई क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार सृजन की गई।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

संदेश विधायक की करीब 12 करोड़ की अचल संपत्ति पर प्रशासन की नजर

बिहार के लोगों को मजबुरी में रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पडे। इसके लिए उधोगपतियों से बात कर उधोग लगाने सहित अधिक से अधिक रोजगार के लिए हर प्रयास जारी है। बिहार में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में हुए विकास एवं जनहित में किये गए कार्यों के साथ साथ आधी आबादी (महिलाओं) को पंचायती राज एवं नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण साइकिल योजना से क्रान्तिकारी परिवर्रतन,9 लाख 50हजार से अधिक जिविका समूह का गठन, बिहार में तय लक्ष्य के पहले टोले-टोले तक विघुतिकरण, टोले तक पक्की सड़क निर्माण, हजारों पुल पुलिया का निर्माण हर धर शौचालय, धर धर शुद्ध पीने का पानी, गली एवं नाली का पक्कीकरण, किसानों को कृषी यंत्रो पर सब्सीडी, उपचारित बीज वितरण, डीजल अनुदान, फसल सहायता, सहित कई फायदे देने के साथ साथ शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में किये गए कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ बताया की भोजपुर में मेडिकल कालेज की स्थापना हेतु जमीन की समस्या का निदान सहित बेहतर बिहार के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों के साथ साथ प्राकृति संरक्षण एवं जल संचय हेतु चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Virtual-conference.jpg
Virtual-conference.jpg

सम्मेलन को बिजली मंत्री विजेन्द्र यादव, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र प्रसाद सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री संजय झां, आवास मंत्री अशोक चौघरी ने भी सम्बोधित किया। वर्चुअल सम्मेलन में भोजपुर जिले से जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश रंजन पुतुल, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,अमित कुमार केसरी, उमेश बेरिया, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सभी स्तर के पदाधिकारीगण सहित बुथ अध्यक्ष बुथ सचिव सहित लगभग 5 हजार 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

हत्या के पीछे वर्चस्व की भी चर्चा, एक कुख्यात का भी आ रहा नाम=पढिए पुरी खबर विस्तार से…

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular