Homeबिहारआरा भोजपुरछत से गिरकर डाटा ऑपरेटर के पुत्र की मौत

छत से गिरकर डाटा ऑपरेटर के पुत्र की मौत

भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर एक बालक की मौत हो गई।

Chinegao: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Chinegao
    • सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव की घटना
    • मृतक तारकेश्वर राम का 8 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार है

आरा। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत बालक सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव निवासी तारकेश्वर राम का 8 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार है।

इधर, मृत बालक के पिता ने बताया कि वे अपने ड्यूटी पर चले गए थे। घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। उसी बीच वह छत पर चढ़कर बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान वह असंतुलित होकर एक मंजिलें छत से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- सिन्हा थाना की ताजा खबर , हिन्दी ब्रेकिंग न्यूज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular