Homeराजनीतनीतीश कुमार की नीतियों से त्रस्त है बिहार की जनताः चिराग पासवान

नीतीश कुमार की नीतियों से त्रस्त है बिहार की जनताः चिराग पासवान

Arrah press conference-आरा के एक होटल में शनिवार को पत्रकारो से बातचीत के दौरान बोले लोजपा सुप्रीमो

कहाः आशीर्वाद यात्रा में युवाओं का साथ, माताओं और बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद

खबरे आपकी आरा। लोजपा सुप्रीमो सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार की नीति से बिहार के लोग त्रस्त हैं। बिहार से लोग आज भी पलायन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। इन सभी का जिम्मेवार मुख्यमंत्री की नीतियां हैं। आंकड़े गवाह हैं कि आज भी बिहार से पलायन जारी है। वे शनिवार को आरा शहर के होटल क्लार्क इन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे।

Arrah press conference-उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में 19 लाख लोगों को रोजगार देने का जुमला दिया था। लेकिन 50 हजार भी नियुक्ति नहीं हुई। छात्रो के 3 साल का कोर्स 4 साल में भी पूरा नहीं हो रहा है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस नहीं होने के कारण निवेशकों को काफी परेशानी हो रही है। बिना घूस लिए कोई काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार व अपराध चरम सीमा पर है। सड़कों की हालत खस्ताहाल है। एक अच्छा अस्पताल नहीं है। इसका ज्वलंत उदाहरण है कि सीएम खुद मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने बिहार से बाहर जा रहे हैं। लोगो को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। कोटा में पढ़ने वाले बच्चे एवं पढ़ाने वाले शिक्षक दोनों ही बिहार के हैं। जबकि राजस्थान के लोग सिर्फ पैसे कमा रहे हैं। लेकिन इसकी चिंता बिहार सरकार को नहीं है। नीतीश कुमार जातिय समीकरण साधने में लगे हुए हैं। पार्टी के अध्यक्ष बनाते हैं बदलते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर जा रहा है। चाहे सीएए, एनआरसी का मामला हो या राम जन्मभूमि का। सभी पर नीतीश कुमार गठबंधन के सहयोगियों से अलग राय रखते हैं। हाल में ही पीएम मैटेरियल का शगुफा छोड़ दिया। वे भाजपा से धीरे-धीरे दूरियां बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्व. रामविलास पासवान के जन्मदिवस पर आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की गई थी। मुख्य लक्ष्य जनता के बीच जाना था। हाजीपुर से शुरूआत के बाद अब तक 22-23 जिलों में यात्रा पूर्ण हो चुकी है। प्रत्येक जिले में अपार जनसमर्थन मिला। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। युवाओं का साथ माताओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला। यात्रा में अपार भीड़ किसी उम्मीद के साथ आ रही थी। बिहार की जनता नीतीश कुमार की नीतियों से त्रस्त है। लोजपा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन डॉक्यूमेंट काम कर रहा है। आने वाले मध्यावधि चुनाव में लोजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।

Arrah press conference-एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में लोजपा अकेले ही चुनाव लड़ी थी। आगे गठबंधन का क्या स्वरूप होगा। यह अभी नहीं बता सकता। मेरी चिंता बिहार की 12 करोड़ जनता कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश पांडेय, राजू तिवारी, छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्र, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लालती देवी मौजूद रही।

 Arrah press conference - Chirag Paswan
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान समेत अन्य को किया गया सम्मानित

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान समेत अन्य को किया गया सम्मानित

आरा शहर के होटल क्लार्क इन में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय द्वारा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत प्रदेश से आए हुए सभी लोजपा नेताओं को बाबू वीर कुंवर सिंह का प्रतीक चिन्ह, तलवार, शॉल एवं पगडी भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर चिराग पासवान काफी गदगद दिखे।

इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन मंत्री संजय सिंह, सदस्यता अभियान प्रभारी संजय रविदास, छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा, पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र विवेक, नरेश प्रसाद सिह, इंदु कश्यप, रामकेश्वर प्रसाद रविंद्र सिंह, शोभा सिन्हा पासवान, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश पांडेय, राजेश भट्ट, सुरभि ठाकुर, विनीता सिंह, जिलाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी मौजूद थे।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular