Homeबिहारआराबिहार के नए डिप्टी CM विजय सिन्हा को भोजपुर के युवक ने...

बिहार के नए डिप्टी CM विजय सिन्हा को भोजपुर के युवक ने दी बधाई

प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन ने दी बधाई

Deputy CM: विजय कुमार सिन्हा के सूबे के उप मुख्यमंत्री बनने पर बिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन ने खुशी जताई है।

  • हाइलाइट
    • प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन ने दी बधाई
    • भाजपा नेतृत्व को दिया धन्यवाद, कहा बिहार का अब तेज होगा विकास

आरा। विजय कुमार सिन्हा के सूबे के उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) बनने पर बिहार प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन ने खुशी जताई है। उन्होंने पटना में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर और बुके देकर बधाई दी और इसके लिए उन्होंने भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक आलोक अंजन ने कहा की विजय कुमार सिन्हा के डिप्टी सीएम बनने से बिहार का विकास होगा। उन्हें सरकार के कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल-संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण जैसे विभाग का कार्य सौंपा गया है। इससे बिहार की दशा और दशा सुधरेगी। बिहार का चौमुखी विकास होगा। लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular