HomeNewsक्राइमभोजपुर क्राइम सनसनी: तीन को मारी गोली,एक की मौत

भोजपुर क्राइम सनसनी: तीन को मारी गोली,एक की मौत

Crime in Bhojpur:आरा में सरेशाम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके सनसनी

jay kumar

मंगलवार को मथवालिया एवं कारीसाथ मे गोलीबारी की घटना के बाद बामपाली में हत्या

खबरे आपकी आरा: भोजपुर जिले में अपराधियों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है। अपराधी हर रोज किसी न किसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज मथवालिया एवं कारीसाथ मे गोलीबारी की घटना के बाद ताजा मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव के समीप की है। जहां खेत से वापस लौट रहे युवक कि अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को दाहिने साइड सीने में गोली मारी गई है। सरेशाम इस घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Crime in Bhojpur:बामपाली गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने युवक को गोली मार की हत्या

Crime in Bhojpur

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी बुटन पासवान का 20 वर्षीय पुत्र छोटे लाल पासवान है। इधर, मृतक के पिता बुटन पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम वह उनके के साथ गेहूं के खेत में फसल काट रहा था। फसल काटने के बाद उसने पिता से कहा कि अब शाम हो गई है। घर चला जाए। जिसके बाद उन्होंने बेटा को बोला की तुम आगे चलो, मैं पीछे से आ रहा हूं। इसी बीच बामपाली गांव के समीप अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बुटन पासवान ने बताया कि कुछ ही देर बाद जब वह खेत से वापस लौट रहे थे। तभी एक ट्रक चालक ने कहा कि यहां किसी का लड़का गिरा पड़ा है। जब उन्होंने उसे देखा तो वह उनका पुत्र ही था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता बुटन पासवान ने किसी भी विवाद होने की बात के साफ इंकार किया है। वही युवक को गोली किसने और क्यों मारी? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो चुका है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां बची देवी,तीन भाई सुदर्शन पासवान, शिवप्रसन पासवान, महेश्वर पासवान व दो बहन बेबी देवी एवं मीना कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां बुची देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular