HomeबिहारआराARA: हथियार के बल पर रंगदारी वसूलते अपराध कर्मी मौके से गिरफ्तार

ARA: हथियार के बल पर रंगदारी वसूलते अपराध कर्मी मौके से गिरफ्तार

उदवंतनगर थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर वाहनों से रंगदारी वसूलते एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

Ara Criminal : उदवंतनगर थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर वाहनों से रंगदारी वसूलते एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Ara Criminal
    • हथियार के बल पर वाहन चालकों से रंगदारी वसूलते अपराध कर्मी मौके से गिरफ्तार
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार की सुबह पकड़ा गया अपराधी, दो भागने में रहे सफल
    • गिरफ्तार अपराध कर्मी के पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद

आरा: उदवंतनगर थाने की पुलिस ने हथियार के बल पर वाहनों से रंगदारी वसूलते एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार अहले सुबह उसे जीरो माइल स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की गयी है। गिरफ्तार अपराध कर्मी चरपोखरी गांव निवासी राम व्यास सिंह का पुत्र सोनू सिंह है। इसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि पुलिस को देख दो अपराधी भागने में सफल रहे। दोनों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सूचना मिल रही थी कि जीरो माइल के पास बने गड्ढों के समीप अपराधी किस्म के कुछ लोगों द्वारा हथियार के बल पर वाहन चालकों से छिनतई की जा रही और रंगदारी वसूली जा रही है। उसे गंभीरता से हुए अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी।

शुक्रवार अहले सुबह करीब साढ़े पांच बजे टीम सादे लिबास में केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंची। उस समय तीन लड़के वाहन चालकों से पैसे वसूल रहे थे। हालांकि पुलिस को देख तीनों भागने लगे, जिसमें एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गयी।

उसने पूछताछ में लूटपाट सहित कुछ अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही अपने दोनों साथियों के नाम भी बताया है। दोनों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। दोनों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अपराध कर्मी के रेकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। हथियार बरामदगी और रंगदारी वसूलने में उसके खिलाफ उदवंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है‌। टीम में ट्रेनी दारोगा नीतीश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular