Homeआरा भोजपुरकोइलवरसारण के डीएओ की कार पेड़ से टकराई, पत्नी व बेटी जख्मी,...

सारण के डीएओ की कार पेड़ से टकराई, पत्नी व बेटी जख्मी, एक रेफर

DAO Car Accident: आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकू नगर के समीप रविवार की दोपहर सारण के जिला कृषि पदाधिकारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

  • हाइलाइट: DAO Car Accident
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकू नगर के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा। आरा-छपरा फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकू नगर के समीप रविवार की दोपहर सारण के जिला कृषि पदाधिकारी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के अगली सीट पर बैठी उनकी पत्नी एवं बेटी जख्मी हो गई। जबि वे बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर हालत में जख्मियों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक को पटना रेफर कर दिया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला कैमूर जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा गांव निवासी मधुरेंद्र कुमार सिंह की 25 वर्षीया पत्नी सोनम सिंह एवं 3 वर्षीया पुत्री शानवी कुमारी शामिल है। मधुरेंद्र कुमार सिंह सारण (छपरा) में जिला कृषि पदाधिकारी हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह अपनी पत्नी सोनम सिंह व पुत्री शानवी के साथ खुद कार ड्राइव कर सारण (छपरा) से आरा की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान झलकू नगर के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रही पेड़ से टकरा गई। जिसमें उनकी पत्नी सोनम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि उनकी बेटी शानवी कुमारी मामूली रूप से जख्मी हो गई। जख्मी सोनम सिंह को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular