Homeबिहारआरायूको बैंक के एटीएम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

यूको बैंक के एटीएम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

UCO Bank ATM Ara: यूको बैंक के प्रबंधक सुधांशु शेखर ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट के कारण एटीएम में आग लग गई थी।

jay kumar
  • हाइलाइट: UCO Bank ATM Ara
    • शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की कहीं जा रही बात
    • टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड में रविवार के शाम घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। अगलगी से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बैंक के प्रबंधक एवं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड के टीम को दी गई।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार के शाम अचानक यूको बैंक एटीएम में आग लग गई। तभी अगल-बगल के लोगों द्वारा इसकी सूचना बैंक कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड को टीम को दी गई।

इधर, यूको बैंक के प्रबंधक सुधांशु शेखर ने बताया कि शॉर्ट-सर्किट के कारण एटीएम में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग और समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया। एटीएम में और आसपास के दुकानों में कोई क्षति नहीं हो पाई है। सिर्फ एटीएम के बोर्ड में जहां शॉर्ट-सर्किट हुई है वहां तार बुरी तरह जल गया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular