HomeNewsबिहारआरा रेलवे स्टेशन के वेटिंग रुम में मिला शव

आरा रेलवे स्टेशन के वेटिंग रुम में मिला शव

Ara Railway Station: बक्सर निवासी रिटायर आर्मी जवान का वेटिंग रुम में मिला शव

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पुरुष वेटिंग रूम में मिला शव

मो. वसीम खबरे आपकी बिहार/आरा: आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पुरूष वेटिंग रूम में रविवार की दोपहर बक्सर निवासी रिटायर आर्मी जवान का शव बरामद हुआ। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उमेदपुर गांव निवासी स्व. काशी सिंह के पुत्र नंद किशोर सिंह है।वह कुछ वर्ष पूर्व आर्मी से रिटायर हुए थे। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह शुक्रवार को पेंशन लेने के लिए आरा आ आये थे। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटे। जिसके के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।

Ara Railway Station: पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Ara-Railway-Station

रविवार की सुबह उनके पहचान के लोगों द्वारा उन्हें फोन पर सूचना दी गई के उनके पिता आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पुरुष वेटिंग रूम में मृत अवस्था में पड़े है। जिसके बाद मृतक के परिजन आरा रेल थाना पहुंचे और शव को देख कर उसकी पहचान की। इसके बाद आरा परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम होने के बाद उसे दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।

पुलिस व परिजन द्वारा स्वाभाविक मौत होने की जताई आशंका

वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत अत्यधिक उम्र होने एवं रुग्णता के कारण स्वाभाविक मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular