Homeबिहारआरा भोजपुरआरा जज कोठी स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की...

आरा जज कोठी स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत

Sanju Devi Jamira: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का आक्रोश भड़क उठा।

  • हाइलाइट:
    • ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा
    • डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत होने का लगाया जा रहा है आरोप
    • नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित निजी अस्पताल में शनिवार की शाम घटी घटना

Sanju Devi Jamira: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। परिजन द्वारा निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मृत महिला के परिजनों को समझा-बूझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर-10 निवासी मिथिलेश राय की 30 वर्षीया पत्नी संजू देवी है। इधर, मृतका के पति मिथिलेश राय ने बताया कि शनिवार की सुबह जब उनकी पत्नी संजू देवी को प्रसव पीड़ा होने लगी, तो सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह उसे जज कोठी स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां अस्पताल मौजूद डॉक्टर द्वारा कहा गया कि ले आओ मैं देखता हूं। लेकिन उनकी पत्नी द्वारा कहा गया कि मुझे यहां ठीक नहीं लग रहा है। यहां कोई महिला डॉक्टर नहीं है और नही कोई स्टाफ ठीक है। तब वे लोग बाहर निकल गए और गाड़ी पर बैठ गए।

तभी वहां के डॉक्टर द्वारा मुकेश नाम के स्टाफ को भेजकर हम लोगों को वापस बुलाया गया। तभी एक महिला नर्सिंग स्टाफ संतोषी आई और कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगा। उसके बाद वहां के डॉक्टर द्वारा कहा गया कि तत्काल ऑपरेशन करना होगा। वरना जच्चा और बच्चा दोनों खतरे में आ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि ठीक है। आप ऑपरेशन कीजिए। वहां के कंपाउंडर अजीत सिंह द्वारा उनकी पत्नी को ओटी में ले जाया गया और बिना डॉक्टर को बुलाए ही खुद अजीत सिंह द्वारा उसे बेहोशी का स्पाइनल इंजेक्शन दिया गया।

स्पाइनल इंजेक्शन देते ही उनकी पत्नी की हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद ऑपरेशन कर उन्हें लड़का पैदा हुआ। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर द्वारा बच्चेदानी का रास्ता एवं गोल ब्लैडर काट दिया गया। जिसके कारण ब्लीडिंग नहीं रुका और ब्लीडिंग होने के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई।

वहीं दूसरी तरफ मृतका के पति मिथिलेश राय ने निजी अस्पताल के डॉक्टर एवं अजीत सिंह पर ऑपरेशन के दौरान गोल ब्लैडर व बच्चेदानी का रास्ता काटने के कारण अपनी पत्नी के मौत होने का आरोप लगाया है। वही नवजात बच्चे को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतका को यह चौथा बच्चा था। उसे पहले से दो पुत्री अनुष्का, अनु एवं एक पुत्र मनीष कुमार। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular