HomeNewsबिहारशाहपुर के कुंडवा शिव और बिहिया के महथिन माई को पर्यटन स्थल...

शाहपुर के कुंडवा शिव और बिहिया के महथिन माई को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

बिहार सरकार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे भाजपा की पूर्व शाहपुर विधायक मुन्नी देवी व भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा।

Bihar Tourism: बिहार सरकार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे भाजपा की पूर्व शाहपुर विधायक मुन्नी देवी व भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा।

  • हाइलाइट : Bihar Tourism
    • प्राचीन कुंडवा शिव मंदिर एवं महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
    • मंदिरों को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर मंत्री से मिली पूर्व विधायक मुन्नी देवी

बिहार सरकार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे भाजपा की पूर्व शाहपुर विधायक मुन्नी देवी व भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा। उनसे मिलकर शाहपुर विधानसभा के बिलौटी के प्राचीन कुंडवा शिव मंदिर एवं बिहिया स्थित महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल के सूची में शामिल कर दोनो मंदिरों का जीर्णोधार कराने के लिए आग्रह किया।

पूर्व विधायक द्वारा पर्यटन मंत्री को बताया कि प्राचीन कुंडवा शिवमंदिर पत्थरो को जोडकर निर्माण किया गया है, जिसमे एक भी ईट का प्रयोग नही किया गया है। साथ ही बिहिया बियाडा के जमीन का निरीक्षण कर उसकी नापी कराने एवं घेराबंदी कर खाली जमीन को युवाओं को रोजगार हेतु आवंटन करने की मांग किया।

पूर्व में भी विधायक द्वारा सदन में इस संबंध में वर्ष 2014 तक सवाल उठाया जा चुका है। पर्यटन मंत्री सह उद्योग मंत्री द्वारा जल्द दोनो मंदिरों को पर्यटन सूची में शामिल कर जीर्णोधार कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही बहुत जल्द शाहपुर विधानसभा में आने की सहमति प्रदान की।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular