HomeNewsआरा सदर अस्पताल में दंडाधिकारी व् पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

आरा सदर अस्पताल में दंडाधिकारी व् पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

Ara Sadar Hospital – विधि व्यवस्था के संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

खबरे आपकी बिहार/आरा: Ara Sadar Hospital आरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अब सख्ती से पेश आएगी। इसको लेकर सदर अस्पताल परिसर में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 24 घंटे अब ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। सदर अस्पताल, आरा में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों का दिवसवार एवं पालीवार प्रतिनियुक्ति के संबंध में सूचना जारी कर दी गयी है।

jay kumar

वर्तमान में जिले में कोविड-19 के द्वितीय स्ट्रेन से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है, जिसके कारण काफी संख्या में संक्रमित व्यक्ति/मरीज गंभीर अवस्था में ईलाज हेतु सदर अस्पताल, आरा में आ रहे है। इस क्रम में देखा जा रहा है कि मरीजो के परिजन अपने मरीजो का पहले ईलाज कराने को लेकर चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों पर अनावश्यक दबाव बनाते है तथा उग्र होकर हंगामा, तोड़फोड़ तथा चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ हाथापाई भी करने लगते है। जिसके कारण अन्य गंभीर रूप से पीड़ि़त मरीजो के ईलाज में अनावश्यक विलम्ब होता है तथा कभी-कभी विधि-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए सदर अस्तपाल में विधि-व्यवस्था संधारण के निमित दिवसवार एवं पालीवार (24 ×7) 21 दण्डाधिकारियों एवं 21 वैकल्पिक दंडाधिकारियों= कुल 42 दंडाधिकारियों, 84 पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

Ara Sadar Hospital
Ara Sadar Hospital
  • प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित दिवस एवं समय पर सदर अस्पताल, आरा के इमरजेन्सी वार्ड स्थित नियंत्रण कक्ष में उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था संधारित करना सुनिश्चित करेंगे।
  • वैकल्पिक रूप से प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि विशेष परिस्थिति में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके स्थान पर निर्धरित रोस्टर के अनुसार कार्य करेंगे।
  • सिविल सर्जन, भोजपुर को निर्देश दिया गया है सदर अस्पताल, आरा के इमरजेन्सी वार्ड में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकरियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को बैठने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था अविलम्ब सुनिश्चित करेंगे।
  • सदर अस्पताल, आरा में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में डीडीसी हरि नारायण पासवान (मो.-9431818346) एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी के रूप में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक (जीतेश पाण्डेय, मो॰-9555734867) रहेंगे।

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular