Homeबिहारआराआरा पहुंचे डीजीपी आलोक राज ने अफसरों को अपराध नियंत्रण का दिया...

आरा पहुंचे डीजीपी आलोक राज ने अफसरों को अपराध नियंत्रण का दिया मंत्र

भोजपुर की पुलिसिंग का हाल जानने बिहार पुलिस के मुखिया आलोक राज शनिवार की सुबह आरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ समीक्षात्मक बैठक की और अपराध की रोकथाम व बेहतर पुलिसिंग का नया मंत्र दिया।

DGP Alok Raj – Ara:भोजपुर की पुलिसिंग का हाल जानने बिहार पुलिस के मुखिया आलोक राज शनिवार की सुबह आरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ समीक्षात्मक बैठक की और अपराध की रोकथाम व बेहतर पुलिसिंग का नया मंत्र दिया।

  • हाइलाइट :DGP Alok Raj – Ara
    • अपराध की रोकथाम को दिन और रात की गश्ती को बनायें कारगर-डीजीपी
    • कांडों के उद्भेदन व निष्पादन के साथ पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश
    • डीजीपी बोले: आम जनता के बीच सुरक्षा का वातावरण बनाना पुलिस का मुख्य उद्देश्य
    • पीड़ितों के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त होने का पुलिस को दी सीख

आरा: भोजपुर की पुलिसिंग का हाल जानने बिहार पुलिस के मुखिया आलोक राज शनिवार की सुबह आरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ समीक्षात्मक बैठक की और अपराध की रोकथाम व बेहतर पुलिसिंग का नया मंत्र दिया। डीजीपी ने कहा अपराध की रोकथाम को लेकर दिन और रात की गश्ती को कारगर करना होगा।

जिले के टॉप और पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाना होगा। संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कारगर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही कांडों के उद्भेदन और निष्पादन पर भी फोकस रखना होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अफसरों को निर्देश दिया गया है।

लंबित कुर्की और वारंट को निष्पादित करने का भी निर्देश दिया गया है। भूमि-विवाद के निष्पादन को लेकर हर शनिवार को थानो में शिविर लगाये जाते हैं, उस पर विशेष जोर देने को कहा गया है। बालू खनन के कारण हो रही सड़क जाम की समस्या पर ट्रैफिक दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है।

डीजीपी ने कहा कि उनके आरा आने का उद्देश्य अपराध व विधि-व्यवस्था, कांडों का उद्भेदन व कोर्ट में विचारण कराने के लिए गाइडेंस देना था, जिससे आम जनता के बीच सुरक्षा का वातावरण बनाया जा सके। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग की दिशा में काम हो रहा है। उसके लिए पुलिस को पीड़ितों के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त होना होगा। बैठक में शाहबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा और एसपी मिस्टर राज सहित सभी एसडीपीओ शामिल थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular