Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के धोबी घटवा से बड़ी खबर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क...

आरा के धोबी घटवा से बड़ी खबर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Dhobi Ghatwa Road Accident: जानकारी के अनुसार मृत छात्र आयर थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव निवासी सुनील कुमार का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dhobi Ghatwa Road Accident
    • ट्यूशन पढने जा रहे बाइक सवार जमादार पुत्र को कंटेनर ने रौंदा, मौत
    • मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर लोगो ने किया रोड जाम

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रहे बाइक सवार जमादार पुत्र को कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। वही घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक के साथ रहे दोस्त द्वारा इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और छात्र के शव को देखते ही उनका आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने धोबी घटना स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे बालू गिराने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई एवं मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

करीब ढाई घंटे तक रोड जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वही आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। जाम की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। तब जाकर परिचालन शुरू हो सका। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृत छात्र आयर थाना क्षेत्र के मेदापुर गांव निवासी सुनील कुमार का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार है। परिजन ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर भेलाई रोड में अपने मकान में रहता था। मृत छात्र के पिता सुनील कुमार बिहार पुलिस में जमादार हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular