HomeबिहारArrahतीन युवकों को गोली मारने के मुख्य अभियुक्त ने कोर्ट में किया...

तीन युवकों को गोली मारने के मुख्य अभियुक्त ने कोर्ट में किया समर्पण

आरा नगर थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मंडी स्थित धोबिया गली में बीते दिनों तीन युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में मुख्य अभियुक्त ने पुलिसिया दबिश के कारण न्यायालय में समर्पण कर दिया।

Dhobiya Gali Fairing Ara: आरा नगर थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मंडी स्थित धोबिया गली में बीते दिनों तीन युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में मुख्य अभियुक्त ने पुलिसिया दबिश के कारण न्यायालय में समर्पण कर दिया।

  • हाइलाइट : Dhobiya Gali Fairing Ara
    • तीन युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में मुख्य अभियुक्त ने किया समर्पण
    • पुलिस के लागातार दबिश से माननीय न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
    • एसपी बोले: अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस
    • 22 अगस्त की शाम आरण्य देवी मंडी के धोबिया गली के पास घटी थी घटना

आरा नगर थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मंडी स्थित धोबिया गली में बीते दिनों तीन युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में मुख्य अभियुक्त ने पुलिसिया दबिश के कारण न्यायालय में समर्पण कर दिया। इसकी जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने गुरुवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। समर्पण करने वाला आरोपित टाउन थाना क्षेत्र के मीरगंज पानी टंकी बिहार कॉलोनी निवासी शिवजी प्रसाद का पुत्र अंशु कुमार है।

एसपी ने बताया कि 22 अगस्त की शाम 7 बजे वादी टाउन थाना क्षेत्र के आरण्य देवी स्थान निवासी स्व. बैजू प्रसाद का पुत्र जीतू कुमार एवं उनके अन्य दो साथी राहुल कुमार एवं अमन कुमार धोबिया गली से जा रहे थे। इसी क्रम में अंशु कुमार, नकुल महतो, सुधीर महतो एवं 3 से 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को घेर कर गोली मारने की घटना को कारित किया, जिसमे वादी और उसके गोली दो साथी घायल हो गये।

Jay

यह घटना 2021 में हुए विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर आरा नगर थाना दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं कांड का उद्‌भेदन हेतु नगर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा सूचना व तकनीकी सूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा निरंतर रेड /छापामारी की जा रही है, पुलिस के लगातार दबिश के भय से इस कांड के मुख्य अभियुक्त अंशु कुमार ने गुरुवार को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी श्री कुमार ने बताया कि पुलिस आगे इस मामले की जांच कर रही है। आत्म-समर्पण करने वाले अभियुक्त से विधिसम्मत ढंग से रिमांड करके इस घटना के सच्चाई के बारे में पता करेगी तथा इस काण्ड से संबंधित अनुसंधान पूर्ण किया जायेगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular