Homeआरा भोजपुरशाहपुरफसलों के डेटा बेस तैयार करने को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य...

फसलों के डेटा बेस तैयार करने को डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर

Digital crop survey: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में फसलों का डाटा संग्रहित करने के उद्देश्य से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Digital crop survey: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में फसलों का डाटा संग्रहित करने के उद्देश्य से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Digital crop survey
    • अबतक लक्ष्य का 90 प्रतिशत प्लॉटस का हो चुका है सर्वे

आरा/शाहपुर: प्रखंड स्तर पर फसलों का डाटा संग्रहित करने के उद्देश्य से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कृषि विभाग द्वारा डीसीएस को लेकर सभी पंचायत में मौजावार विभागीय कर्मियों सलाहकार व समन्वयकों की तैनाती की गई है। जिनके द्वारा प्रत्येक मौजा में जाकर सभी प्लाटों में लगे खड़ी फसलों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। साथ ही साथ जियोटैग के माध्यम से डिजिटल फोटो के माध्यम से संग्रहित किया जा रहा है। ताकि इसका डेटाबेस तैयारी किया जा सके।

शाहपुर प्रखंड में सर्वे के लिए जिला कृषि कार्यालय से कुल 51671 प्लॉट का डाटा बेस तैयार करने का टारगेट दिया गया है। जिसको लेकर सभी मौजों में किसानों के साथ खेतों में लगे खड़ी फसल का सर्वे किया जा रहा है। साथ ही जानकारी इकट्ठी की जा रही है कि किस मौजा में किस प्रकार की खेती होती है और मिट्टी किस तरह की है। हालांकि फिलहाल अभी उन्ही प्लॉट्स का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है जो अंचल कार्यालय के पंजी टू में दर्ज हैं।

लेकिन बहुत सारे प्लॉट ऐसे हैं जो पंजी टू में दर्ज नहीं है। वहीं जिन प्लॉट्स में जल जमाव है या नदी नाले हैं। उनका डेटाबेस नहीं तैयार हो पा रहा है। जिसे विभाग द्वारा नॉट अवेलेबल प्लॉट्स के श्रेणी में डाला जा रहा है। सर्वे करने वालों कर्मियों में सीमा राय, मोनू कुमार, विश्वकर्मा कुमार, रविभूषण प्रसाद, संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि दियारांचल क्षेत्र में ज्यादातर खेसारी, मसूर, सरसों, परवल व गरमा मक्का की खेती अधिक है।

वही ऊपरी क्षेत्र में सब्ज़ी, गेंहू, मसूर, चना की खेती अधिक मात्रा में किसानों द्वारा की जा रही हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शम्भू शरण ने बताया कि अब तक कृषि समन्यवको व किसान सलाहकारों द्वारा करीब 85 से 90 प्रतिशत प्लाटस का सर्वे किया जा चुका है। अगले एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular