Homeबिहारआराआरा जेल में डीएम ने लगाया बंदी दरबार, कैदियों की समस्याएं सुनी

आरा जेल में डीएम ने लगाया बंदी दरबार, कैदियों की समस्याएं सुनी

Prisoner court in Ara jail: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंडल कारा आरा में बंदी दरबार का आयोजन कर कैदियों की समस्याओं को सुना।

Prisoner court in Ara jail: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंडल कारा आरा में बंदी दरबार का आयोजन कर कैदियों की समस्याओं को सुना।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Prisoner court in Ara jail
    • कैदियों ने चिकित्सा, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग रखी

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंडल कारा आरा में बंदी दरबार का आयोजन कर कैदियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होंने जेल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। बंदी दरबार के दौरान कैदियों ने चिकित्सा, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग रखी। इसके अलावा, कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल से जुड़ी समस्याओं को भी उजागर किया।

जिला पदाधिकारी ने गृह विभाग के निर्देशानुसार नियमित रूप से बंदी दरबार आयोजित करने की जानकारी देते हुए, कैदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विशेष रूप से अंडर ट्रायल मामलों को जल्द निपटाने के लिए संबंधित विभागों को स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, आरा), सिविल सर्जन, जेल अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular