Homeबिहारआराडीएम तनय सुल्तानिया ने आरा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

डीएम तनय सुल्तानिया ने आरा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने गुरुवार की देर रात आरा रेलवे स्टेशन पर एक सराहनीय कदम उठाते हुए भूमिहीन, निर्धन, भिक्षुक एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया।

DM Tanay Sultania: भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने गुरुवार की देर रात आरा रेलवे स्टेशन पर एक सराहनीय कदम उठाते हुए भूमिहीन, निर्धन, भिक्षुक एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया।

  • हाइलाइट्स: DM Tanay Sultania
    • भोजपुर डीएम द्वारा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन

आरा: समाज के कमजोर वर्गों की सहायता और समर्थन हेतु सरकारी प्रयास सदैव महत्वपूर्ण होते हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के अंतर्गत वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के द्वारा गुरुवार की देर रात आरा रेलवे स्टेशन पर एक सराहनीय कदम उठाते हुए भूमिहीन, निर्धन, भिक्षुक एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।

शीतकाल में गरीब और जरूरतमंद लोग अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में कंबल प्रदान करना भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया का यह प्रयास निस्संदेह समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। समाज के सबसे कमजोर वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन के ऐसे प्रयास मानवता के प्रति आस्था को जीवित रखते हैं।

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया की यह पहल निश्चित रूप से अनुकरणीय है और अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेरणा प्रदान करती है कि वे भी अपने क्षेत्रों में ऐसे कार्य करें जिससे समाज के कमजोर वर्ग की सहायता हो सके।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular