Homeभोजपुरबड़हाराचाय पीने निकले युवक को मारी गयी थी गोली, डाक्टर ने ऑपरेशन...

चाय पीने निकले युवक को मारी गयी थी गोली, डाक्टर ने ऑपरेशन कर बचाई जान

Doctor Suryakant Nirala: बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर में गोली लगने से जख्मी युवक का शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकाॕन हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया। डाक्टर सूर्यकांत निराला की ओर से ऑपरेशन के दौरान उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर उसकी जान बचाई।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • गोली से जख्मी युवक का डॉ.सूर्यकांत निराला द्वारा किया गया ऑपरेशन
    • शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकाॅन हॉस्पिटल डाक्टर सूर्यकांत निराला ने किया ऑपरेशन
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर बाजार पर गुरुवार की अहले सुबह युवक को मारी गयी थी गोली
    • सदर अस्पताल और एक प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर से किया गया था पटना रेफर

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर में गोली लगने से जख्मी युवक का शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकाॕन हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया। डाक्टर सूर्यकांत निराला (Doctor Suryakant Nirala) की ओर से ऑपरेशन के दौरान उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर उसकी जान बचाई गई। जख्मी युवक कोलहरामपुर गांव निवासी झमेली राय का 20 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार है। उसे गुरुवार सुबह कोल्हरामपुर बाजार में गोली मारी गयी थी। हालांकि गोली मारने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इधर, रंजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे वह अपने घर से चाय पीने बाजार पर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार लोगों द्वारा उसे गोली मार दी गयी थी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसके बाद इलाज के लिए उसे पहले सदर अस्पताल और उसके बाद एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। तब उसे शुक्रवार को शहर के महावीर टोला स्थित एक मेडिकाॅन अस्पताल लाया गया था। उसने किसी से दुश्मनी और विवाद से इंकार किया है।

उसका इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डाक्टर सूर्यकांत निराला (Doctor Suryakant Nirala) ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह युवक को गोली लगी थी। उसके बाद उसे शहर के दूसरे निज अस्पताल में ले जाया गया था। वहां से उसे रेफर कर दिया गया था। तब उसे मेडिकॉन अस्पताल लाया गया। उस समय मरीज की स्थिति काफी नाजुक थी। उसके शरीर में मात्र पांच यूनिट ब्लड बचा था। उसके बाद उसे तत्काल चार यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। युवक को गोली दाहिने हाथ में वहां पर लगी थी,जो आरपार हो गई थी। गोली लगने के कारण बांह के खून वाली हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोमवार की सुबह उसका ऑपरेशन किया गया और क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है। लेकिन उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular