Homeस्वास्थ्यडाक्टर विकास ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला बड़ा ट्यूमर

डाक्टर विकास ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला बड़ा ट्यूमर

चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव की निवासी है पीड़िता

jay kumar

tumor – आरा शहर के जाने-माने सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने गुरुवार को ऑपरेशन कर एक महिला के पेट से बडा ट्यूमर निकाला। उक्त टयूमर करीब 15 किलो का था। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति स्थिर है। उसे एक यूनिट ब्लड और चढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव निवासी ओम प्रकाश की 30 वर्षीया पत्नी पूनम देवी है। पढ़ें- भोजपुर में लंगूर की मौत के बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन और वानर भोज

tumor – महिला पेट में ट्यूमर की बीमारी से लगभग डेढ़ वर्ष से थी पीड़ित

महिला के परिजनों ने बताया कि वह पिछले डेढ वर्ष से ट्यूमर tumor की बीमारी से काफी परेशान थी। सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि धनछुआं गांव निवासी पूनम देवी महिला पेट के ट्यूमर के बीमारी से लगभग डेढ़ वर्षो से परेशान थी। परिजनों ने शहर के कई चिकित्सकों के पास उसका इलाज भी कराया, लेकिन बीमारी नहीं दूर हो रही थी। जिसके बाद इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी।

tumor
डाक्टर विकास ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला बड़ा ट्यूमर

पढ़ें- भोजपुर में नहर से मिला बोरे में बंद किशोरी का शव, हत्या की आशंका

उन्होंने बताया कि उक्त महिला 3 दिन पूर्व निजी क्लीनिक पर इलाज कराने आई थी। जिसके बाद उनके द्वारा सभी प्रकार के जांच के बाद उनके परिजनों को ऑपरेशन करने की सलाह दी। जिसके पश्चात डॉ.विकास सिंह ने उसका ऑपरेशन किया। लगभग डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद लगभग 15 से 16 किलो के ट्यूमर tumor को पेट से निकाला। महिला की स्थिति अब बिल्कुल स्थिर है। हालांकि उसे अभी 72 घंटों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इसके बाद उसे घर भेज दिया जाएगा।

 पढ़ें- आरा में अपराधियों ने कपड़ा दुकानदार समेत दो को मारी गोली, दुकानदार की मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular