Sunday, October 6, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeआरा दोहरे हत्याकांड में जांच को पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

आरा दोहरे हत्याकांड में जांच को पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

घर के ही दूसरे हिस्से में सोया था सौतेले भाई का परिवार, नहीं लगी हत्या की भनक

रघुटोला दोहरा हत्याकांड

Ankit
Guput

सुबह घर में दरवाजे पर पड़ा था मां और कमरे में बेटे का शव

Bijay singh

सौतेला भाई बोला: रात में आवाज आयी, तो लगा कि गाड़ी का टायर फटा

मकान के एक हिस्से में मां, तो दूसरे हिस्से में सौतेले बेटे का रहता है परिवार

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रघुटोला में घर में घुस कर मां-बेटे की गोली मार हत्या कर दी गयी है। दोनों रात में अपने घर में हो रहे थे, तभी गोली मार दी गयी‌। हत्या की वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया है कि किसी को भनक तक नहीं लग सकी। रविवार की सुबह लोगों को दोनों की हत्या की खबर मिली। वहीं घर के दूसरे हिस्से में सो रहे परिजनों को भी सुबह ही जानकारी मिली। इससे हत्या के कारणों को लेकर सस्पेंस बना है। पुलिस को अपनों की ओर ही शक की सूई घूम रही है। इधर, मृत सुमित्रा कुंअर के सौतेले बेटे रामाधार राय ने बताया कि हम सभी लोग घर के पिछले हिस्से में सोते हैं। जबकि उसकी मां और भाई आगे वाले कमरे में सोते हैं। घटना कब हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि रात में आवाज आयी थी, लेकिन घर के किनारे ही सड़क होने के कारण बराबर आवाजे आती रहती है। इस कारण लगा कि गाड़ी का टायर फटा होगा। उसी कारण वह नहीं आया। रविवार की सुबह उठा और बाहर आया, तो देखा कि मां के कमरे का गेट खुला है और खून बह रहा है। उसे लगा कि मां की तबीयत बराबर खराब रहती है और चक्कर खाकर गिर गयी होगी। लेकिन जब घर में जाकर देखा, तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद वह भाई अवधेश उर्फ मुन्ना को जगाने गया, तो वह भी अपने कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। उसने गांव में किसी भी विवाद होने से इंकार भी किया है। इधर, पुलिस का मानना है कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में पंचायती भी हो चुकी थी। ऐसे में पुलिस संपत्ति विवाद सहित हर एंगल से जांच कर रही है।

सुमित्रा ने की दूसरी थी शादी, पहले पति के बेटे अवधेश की 15 जून को हुई थी सगाई

बताया जाता है कि सुमित्रा कुंवर की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी पंजाब के अंबाला में हुई थी। लेकिन किसी कारण उसने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। उसके बाद वह वापस गांव चली आई थी और रघुटोला में दशरथ राय से शादी कर ली थी। बाद में दशरथ राय की मौत हो गयी थी। उसके पति स्व. दशरथ राय की भी उसके साथ दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। सुमित्रा कुंवर को अपने पहले पति से एक पुत्र राम अवधेश राय और दो पुत्री संतोषी व सुनीता थी। जबकि स्व. दशरथ राय को पहली पत्नी से एक पुत्र रामाधार राय और एक पुत्री मानती देवी है। दशरथ राय की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृत अवधेश राय उर्फ मुन्ना की शादी तय हो गयी थी। पिछले 15 जून को ही उसकी सगाई हुई थी। अवधेश राय की बहन संतोषी देवी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव और उसकी दूसरी बहन सुनीता देवी की शादी कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव में हुई है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

दोहरे हत्याकांड में हिरासत में दो हिरासत संदिग्ध, पुलिस पर रही पूछताछ

शहर के रघु टोला निवासी मां-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। सूत्रों की मानें तो मामला आपसी संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ। बताया जा रहा है वैसे पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पुलिस गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।

डाॅग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का किया मुआयना

रघुटोला दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। खोजी कुत्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद छत पर गया और कुछ देर तक इधर उधर घूमता रहा। हालांकि उसे कुछ विशेष सुराग नहीं मिल पाया। वहीं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए और कई बिंदुओं पर जांच की। इसके बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम पटना के लिए रवाना हो गई।

सदर अस्पताल में हुआ दोनों शव का हुआ पोस्टमार्टम

रघुटोला निवासी मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इसके पूर्व शव का एक्सरे किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान राम अवधेश के बॉडी से गोली का एक बुलेट बरामद हुआ। जबकि उसकी मां के बॉडी से बुलेट बरामद नहीं हो सका है।

एसपी बोले: पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

एसपी संजय सिंह ने बताया कि मां-बेटे की हत्या हुई है। इसकी सूचना थाना को सुबह पौने छह बजे मिली थी। हत्या के समय महिला के सौतेले बेटे और उसका परिवार भी घर में मौजूद था। एक ही जमीन है। मां-बेटे एक हिस्से में और सौतेले भाई का परिवार दूसरे हिस्से में रहता है। फिलहाल परिवार वाले चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार में पहले से ही संपत्ति विवाद चल रहा है। पहले कई बार पंचायती भी हुई है। पहली दृष्टया यह देखा जा रहा है। दूसरी तरफ घर में सोने के दौरान दोनों को गोली मारी गई है। अभी परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक पड़ी, तो ग्रामीणों से भी पूछताछ की जायेगी।

10 माह पूर्व टोला में रघु टोला में हुआ था दोहरा हत्याकांड

शहर के रघु टोला मोहल्ले में दोहरे हत्याकांड की घटना कोई पहली घटना नहीं है। 10 माह पूर्व भी रघु टोला में महज 100 रुपये के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना 18 सितंबर 2021 को हुई थी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!