Homeबिहारआराशिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित होगी संभावना की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह

शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित होगी संभावना की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह

आगामी 23 नवंबर को बोधगया के बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में उन्हें शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Archana Singh: आगामी 23 नवंबर को बोधगया के बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में उन्हें शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

jay kumar
  • हाइलाइट : Archana Singh
    • आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा सम्मान
    • बोधगया के बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में 23 नवंबर को आयोजित होगा सम्मेलन

आरा: बिहार के बोधगया स्थित बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में आगामी 23 नवंबर 2024 को आचार्यकुल के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी सिंह को शिक्षा कर्मयोगी सम्मान 2023-24 हेतु चयन किया गया है।

आगामी 23 नवंबर को बोधगया के बोधी ट्री विद्यालय श्रीपुर में उन्हें शिक्षा कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी आचार्यकुल के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य डॉ. धर्मेंद्र (पूर्व कुलपति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय) ने दी।

बता दें की डॉ. अर्चना सिंह आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष तथा यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिहार राज्य शाखा की उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावे वे भोजपुर रेड क्रॉस सोसायटी एवं रोटरी क्लब समेत अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular