Homeस्वास्थ्यमधुमेह नियंत्रण : दिल्ली अधिवेशन से लौटे डॉ. केएन सिन्हा ने दी...

मधुमेह नियंत्रण : दिल्ली अधिवेशन से लौटे डॉ. केएन सिन्हा ने दी सलाह

Diabetes Advice - KN Sinha: मधुमेह के नियंत्रण के लिए दवा के साथ-साथ खानपान का परहेज, समय पर खान-पान, शारीरिक सक्रियता भी काफी जरूरी है।

Diabetes Advice – KN Sinha: मधुमेह के नियंत्रण के लिए दवा के साथ-साथ खानपान का परहेज, समय पर खान-पान, शारीरिक सक्रियता भी काफी जरूरी है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Diabetes Advice – KN Sinha
    • समय पर नियत मात्रा में खाना खाएं मधुमेह के रोगी: डॉ. केएन सिन्हा
    • कहा: मधुमेह के रोगी इलाज के लिए काफी सक्रिय एवं सचेत रहें
    • दिल्ली के द्वारका में आयोजित डायबिटीज अधिवेशन से लौटने के बाद बोले चिकित्सक

Diabetes Advice – KN Sinha: आरा शहर के जाने-माने फिजिशियन डॉ. के.एन. सिन्हा दिल्ली के द्वारका यशोधाम में आयोजित डायबिटीज अधिवेशन में शरीक हुए। इस अधिवेशन में देश के कोने-कोने से करीब दस हजार डेलिकेट, प्रतिनिधि भाग लेकर अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किया एवं लाभ उठाएं।

अधिवेशन से लौटकर डॉ. सिन्हा ने बताया कि डायबिटीज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तो कम उम्र के लोगों को भी यह रोग सता रहा है, इसके इलाज में मरीज को भी काफी सक्रिय एवं सचेत रहना है। मधुमेह के नियंत्रण के लिए दवा के साथ-साथ खानपान का परहेज, समय पर खान-पान, शारीरिक सक्रियता भी काफी जरूरी है।

लोग सुबह में अवश्य एक घंटा टहलना या योगा व कसरत करें। साग-सब्जी, फल-सलाद ज्यादा लें। नियत समय पर नियत मात्रा में खाना खाएं। कई तरह की नई दवाइयां, इंसुलिन के साथ आर्टिफिशियल पेनक्रियाज, पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट का भी प्रचलन बढ़ रहा है। वावजूद इसके संयम एवं सक्रियता बहुत जरूरी है। क्योंकि डायबिटीज (मधुमेह) कई रोगों को जन्म देता है। खासकर यह आंख और गुर्दा (किडनी) को प्रभावित करता है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular