Tuesday, October 22, 2024
No menu items!
HomeNewsपानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ की मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मिल्की बधार के समीप घटी घटना
आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर मिल्की बधार के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने चटकायी लाठी, भाजपा नेता सहित आधा दर्जन लोग जख्मी तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

khabreapki.com - khabre apki
khabreapki.com

बारात से लौट घर जाने के दौरान हुआ हादसा

khabreapki.com - khabre apki
khabreapki.com

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर गांव निवासी स्व. रामनाथ ठाकुर का 50 वर्षीय पुत्र नागेश्वर ठाकुर है। बताया जाता है कि वह बुधवार को बारात से वापस लौटते समय बीच रास्ते में गाड़ी से उतरकर खेत के रास्ते घर जा रहा था। इसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया।इससे उसकी मौत हो गई।

बिना मास्क के पहुंच रहे लोग- सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ी रही धज्जियां

मृतक के परिवार में पत्नी शारदा देवी, पांच पुत्री बिंदा, पूजा, खुशबू, बेबी, निधि एवं एक पुत्र शंभू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी शारदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Dpawali-2014
Bijay dipawali
Ranglal - dipawali
Dpawali-2014
Bijay dipawali
Ranglal - dipawali

Most Popular

Don`t copy text!