Wednesday, March 27, 2024
No menu items!
HomeNewsघर में सोये अधेड़ की विषैले सांप के डंसने से मौत

घर में सोये अधेड़ की विषैले सांप के डंसने से मौत

आरा। जिले के बड़हरा प्रखंड के सिन्हा ओपी के गजियापुर गांव में गुरुवार की सुबह सांप के डंसने से एक अधेड़ की मौत हो गई। झाड़-फूंक के कारण इलाज शुरू होने में देर होने से अधेड़ की जान चली गयी। मृतक गजियापुर गांव निवासी बृज बिहारी यादव थे। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

भोजपुर से बडी खबर- डीएसपी समेत 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

बताया जाता है कि अधेड़ अपने घर में सो रहे थे। सुबह करीब 3 बजे किसी विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिये बगल के ही मरहा गांव ले जाया गया।लेकिन कोई सुधार नहीं होते देख इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

बता दें कि जिले में झाड़-फूंक के चक्कर सर्पदंश के शिकार लोगों की अक्सर जाने जा रही है। इसके बावजूद लोग झाड़-फूंक कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी सांप के डंसने के बाद एक झाड़-फूंक के चक्कर में किशोर की मौत हो गयी थी।

बिना मास्क के पहुंच रहे लोग- सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ी रही धज्जियां

इधर, अधेड़ की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सरस्वती देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि अधेड़ अपने दो भाई व एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी सरस्वती देवी, दो पुत्र केदार यादव व अशोक यादव और दो पुत्री रेणु देवी एवं रेखा देवी है।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!