Homeआरा भोजपुरशाहपुरप्रोसीडिंग बुक में छेड़छाड़ से गरमाई शाहपुर नपं की सियासत, कारवाई की...

प्रोसीडिंग बुक में छेड़छाड़ से गरमाई शाहपुर नपं की सियासत, कारवाई की मांग

उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी, सशक्त स्थायी समिति सदस्य देवन्ती देवी और संजय चतुर्वेदी के बैगर सहमति व उपस्थित के ही मुख्य पार्षद व अन्य एक पार्षद की उपस्थित में प्रोसीडिंग लिखे जाने पर सशक्त बोर्ड के तीनों सदस्यों ने विरोध जताया और इसे सदन का अपमान बताया।

Standing Committee: उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी, सशक्त स्थायी समिति सदस्य देवन्ती देवी और संजय चतुर्वेदी के बैगर सहमति व उपस्थित के ही मुख्य पार्षद व अन्य एक पार्षद की उपस्थित में प्रोसीडिंग लिखे जाने पर सशक्त बोर्ड के तीनों सदस्यों ने विरोध जताया और इसे सदन का अपमान बताया।

  • हाइलाइट : Standing Committee
    • सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने खोला मोर्चा, इसे सदन का अपमान बताया

Standing Committee आरा/शाहपुर : नगर पंचायत शाहपुर सशक्त बोर्ड की बैठक विगत दिनों दिनांक 10 जुलाई को हुई थी। सशक्त बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। कई महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से प्रदान की गई थी। तथा अन्यान का विरोध बहुमत से जताने के कारण कार्यवाही पंजी नहीं लिखी जा सकी थी। और कार्यवाही पंजी क्लोज किये बिना ही बैठक आपसी समन्वय स्थापित होने तक के लिए स्थगित हो गई थी।

इधर, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय की बात चलती रही और सभी सदस्यों की उपस्थिति में प्रोसीडिंग लिखे जाने पर सहमति बनी। इसके लिए दिनांक 15 जुलाई को मौखिक बैठक बुलाई गई थी। लेकिन उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी, सशक्त स्थायी समिति सदस्य देवन्ती देवी और संजय चतुर्वेदी के बैगर सहमति व उपस्थित के ही मुख्य पार्षद व अन्य एक पार्षद की उपस्थित में प्रोसीडिंग लिखे जाने पर सशक्त बोर्ड के तीनों सदस्यों ने विरोध जताया और इसे सदन का अपमान बताया।

नगर पंचायत शाहपुर की सियासत एक बार फिर से गरमा गई और उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी के नेतृत्व में सशक्त स्थायी समिति सदस्यों ने मोर्चा खोलते हुए मुख्यपार्षद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए बैठक बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि बाद में लीगल कदम उठाते हुए पार्षदों ने पहले कार्यपालक पदाधिकारी के पास जाकर अपनी शिकायत रखी।

प्रोसीडिंग बुक में छेड़छाड़ गंभीर अपराध है : उपमुख्यपार्षद

इधर, उपमुख्यपार्षद झुनिया देवी ने बताया कि प्रोसीडिंग बुक में मुद्दों से छेड़छाड़ सीधे तौर पर सदन का अपमान है। बताया कि नगर के एक संविदा कर्मी के द्वारा प्रोसीडिंग बुक में मुद्दों से छेड़छाड़ की गई है। यह गंभीर अपराध है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी उक्त संविदा कर्मी को बर्खास्त करें और उसके खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराये।

कार्यपालक पदाधिकारी संज्ञान लेकर तुरंत कारवाई करें: संजय चतुर्वेदी

सशक्त स्थायी समिति सदस्य संजय चतुर्वेदी ने कहा कि प्रोसीडिंग कार्यवाही प्रतिवेदन के विषय में पूछने पर संविदा कर्मी द्वारा सही सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि संविदा कर्मी द्वारा मुख्य पार्षद के मेली में प्रोसीडिंग बुक में मुद्दों से छेड़छाड़ की गई है। बिना बहुमत के प्रोसीडिंग बुक में छेड़छाड़ यह नगर पालिका अधिनियम का सरासर उल्लंघन है। कार्यपालक पदाधिकारी को इस पर तुरंत कारवाई करनी चाहिये।

दोषियों पर आवश्यक कानूनी कारवाई सुनिश्चित हो : देवन्ती देवी

सशक्त स्थायी समिति सदस्य देवन्ती देवी ने कहा कि मुख्य पार्षद हर काम में अड़ंगा डाल रही है। कोई भी काम नहीं हो रहा। यह केवल बदले की भावना से काम कर रही है। मुख्य पार्षद पद की गरिमा का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। सरकारी कर्मी के रहते संविदा कर्मी के द्वारा बैगर बहुमत के प्रोसीडिंग बुक में छेड़छाड़ गंभीर अपराध है। सभा कक्ष में CCTV कैमरा लगा हुआ है। कार्यपालक पदाधिकारी उक्त संविदा कर्मी की पहचान करें और आवश्यक कानूनी कारवाई सुनिश्चित करें।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular