Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजपटना की चर्चित मॉडल मोना हत्या कांड का वांटेड भोजपुर से गिरफ्तार

पटना की चर्चित मॉडल मोना हत्या कांड का वांटेड भोजपुर से गिरफ्तार

Mona murder case-हत्या का आरा कनेक्शनः उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तारी के बाद वांटेड को पटना ले गयी राजीवनगर थाने की पुलिस

खबरे आपकी आरा। राजधानी पटना के चर्चित मॉडल हत्या कांड में आरा का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस द्वारा इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वह भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी मुन्ना यादव का पुत्र भीम यादव है। भोजपुर की उदवंतनगर और पटना की राजीव नगर थाने की संयुक्त टीम ने भगवतीपुर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। उसके बाद पुलिस उसे पटना लेकर चली गयी।

पढ़ें:-परिजनों ने कबूला गुनाह, बोले: फोटो भेज राजेश ने तुड़वा दी थी शादी,जेल गयी कातिल प्रेमिका 

Mona murder case-गिरफ्तार अपराधी द्वारा सुपारी लेकर मॉडल की हत्या करने की चर्चा

Mona murder case
famous model Mona

भोजपुर एसपी विनय तिवारी की ओर से उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि भीम यादव पटना के एक मामले में वांटेड था। उसको गिरफ्तार किया गया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार भीम यादव पर सुपारी लेकर मॉडल की हत्या करने का आरोप लगा है। क्षेत्र में चल रही चर्चा के अनुसार मॉडल की हत्या के लिये पांच लाख की सुपारी ली गयी थी। उसमें भीम यादव को 70 हजार रुपये मिले थे।

 पढ़ें:- नियम का उल्लंघन: दो अध्यक्ष सहित 20 सदस्य पर नामजद प्राथमिकी, 10 अज्ञात भी आरोपित

बता दें कि 12 अक्टूबर को पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रामनगरी सेक्टर दो की रहने वाली चर्चित मॉडल मोना राय की गोली मार दी गयी थी। उसे घर के समीप बेटी के सामने ही गोली मार दी गयी थी। छह दिनों के बाद मॉडल की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इधर, भीम यादव की गिरफ्तारी से उदवंतनगर थाने की पुलिस ने भी राहत मिली है। उदवंतनगर थाना पुलिस के अनुसार भीम यादव अपराध के क्षेत्र में काफी सक्रिय था। उससे पंचायत चुनाव में भी शांति भंग होने की आशंका थी।

पढ़ें:- जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular