Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा न्यूज़आरा में गोली लगने से किशोरी जख्मी

आरा में गोली लगने से किशोरी जख्मी

Firing in Neema village Ara: जख्मी किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नीमा गांव निवासी डिप्टी सिंह की 15 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी है।

Firing in Neema village Ara: जख्मी किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नीमा गांव निवासी डिप्टी सिंह की 15 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी है। मारपीट में उसका भाई रमाशंकर भी जख्मी हुआ है।

  • हाइलाइट :- Firing in Neema village Ara
    • संपत्ति के बंटवारे का विवाद में मारपीट व फायरिंग करने का आरोप
    • मारपीट व फायरिंग करने का आरोप किशोरी के चाचा और चचेरे भाइयों पर

आरा/उदवंतनगर: आरा से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नीमा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग की जाने लगी। इसमें गोली लगने से एक किशोरी जख्मी हो गयी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी थी, जो आर-पार हो गयी है। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। फायरिंग का आरोप एक पक्ष पर लगाया जा रहा है।

जख्मी किशोरी पूर्वी नीमा गांव निवासी डिप्टी सिंह की 15 वर्षीया पुत्री संध्या कुमारी है। मारपीट में उसका भाई रमाशंकर भी जख्मी हुआ है। मारपीट व फायरिंग करने का आरोप किशोरी के चाचा और चचेरे भाइयों पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इधर, डिप्टी सिंह किसी ने बताया कि उनका अपने भाई तपेश्वर सिंह से संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह वह बधार में गये थे। उसी बीच उनके भाई और भतीजों की ओर से घर बनाने के लिए पुराने घर को तोड़ा जाने लगा। तब उनकी पत्नी, बेटे और बेटी द्वारा विरोध किया गया। कहा गया कि बंटवारा हो जाने दीजिए, उसके बाद घर तोड़िएगा। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई।

सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे। इसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान उनके भतीजे द्वारा फायरिंग कर दी गई। उसमें उनकी बेटी संध्या को गोली लग गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मारपीट के दौरान उनका बेटा रामाशंकर हो जख्मी हो गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया।

डिप्टी सिंह की ओर से अपने भाई तपेश्वर सिंह, उनके पुत्र चंदन कुमार और मदन कुमार पर मारपीट करने जबकि तीसरे बेटे कौशल कुमार पर बेटी को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, इलाज कर रहे डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि किशोरी के दाहिने पैर के घुटने के पिछले हिस्से में जोड़ के पास गोली लगी है। गोली आर-पार हो गई थी। क्षतिग्रस्त हिस्से को रिपेयर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर है।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular