Monday, January 19, 2026
No menu items!
Homeबिहारआराआरा में मकान पर फायरिंग, बाइक को किया क्षतिग्रस्त

आरा में मकान पर फायरिंग, बाइक को किया क्षतिग्रस्त

Arrah Jagdev Nagar Firing : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर पश्चिमी गुमटी आर्यभट्ट स्कूल के समीप एक मकान पर फायरिंग की गई।

Arrah Jagdev Nagar Firing : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर पश्चिमी गुमटी आर्यभट्ट स्कूल के समीप एक मकान पर फायरिंग की गई।

  • हाइलाइट : Arrah Jagdev Nagar Firing
    • जगदेव नगर मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह हुई वारदात
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार समेत युवक को दबोचा
    • को दबोचा तीन फरार घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद

Arrah Jagdev Nagar Firing: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर पश्चिमी गुमटी आर्यभट्ट स्कूल के समीप एक मकान पर फायरिंग की गई। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं पता चल पाया है।

पुलिस ने इस मामले में भुक्तभोगी के लिखित आवेदन के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में भुक्तभोगी नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर पश्चिमी गुमटी आर्यभट्ट स्कूल निवासी शारदा सिंह पति अरविंद कुमार सिंह द्वारा नवादा थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा कि वह आर्यभट्ट स्कूल के पास किराए के मकान में निचले तल्ले पर रहती है। मकान मालिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदेंया गांव निवासी बृजेश सिंह है। 13 दिसंबर कि अगले सुबह करीब ढाई बजे मेरे घर पर एक युवक दरवाजा पीट रहा था। तब वह जाकर बोली कौन है। इसी बात पर वह जान मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली फायर करने लगा। तब वह गोली की आवाज सुनकर अपना दरवाजा नहीं खोली और 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया।

तब डायल -112 नंबर पुलिस आई और आयुष राज के पास से पुलिस ने पिस्तौल को देखा और पुलिस बल के सहयोग से आयुष राज, जगदेव नगर निवासी को पकड़ लिया गया। इनके साथ जगदेव नगर गली नंबर-3 निवासी रितेश राय एवं आर्यन राय समेत तीन को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सभी भाग निकले। इसके पहले तीनों गली में खड़ी बाइक को तोड़फोड़ कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली का खोखा घर के बाहर से बरामद किया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular