Homeबिहारआराआरा में हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

Firing on Bhaluhipur Bandh: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर बांध पर शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आ रही है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Firing on Bhaluhipur Bandh
    • टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर बांध पर शुक्रवार की शाम की घटना

आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर बांध पर शुक्रवार की शाम हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। वही फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हो सकी है। इधर, सूचना पाकर टाउन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम भलुहीपुर बांध पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग कि वारदात को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं इस मामले में टाउन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ के करने पर फायरिंग होने की बात से साफ इंकार किया है। हालांकि फायरिंग किसने और क्यो की। यहां स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular