HomeNewsपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के आदेश,...

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के आदेश, भाई दिनेश ने की कड़े शब्दों में निंदा

Rabri Devi official Residence : राजद के वरिष्ठ नेता और जगदीशपुर, भोजपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Rabri Devi official Residence
    • कहा: 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर नियमानुसार आवंटित किया गया है

आरा, बिहार। राजद के वरिष्ठ नेता और जगदीशपुर, भोजपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को “घृणित मानसिकता” का परिचायक बताते हुए सरकार के इरादों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

भाई दिनेश ने स्पष्ट किया कि 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर नियमानुसार आवंटित किया गया है। उनका कहना है कि इस आवास को खाली कराने का फरमान जारी करना सरकार की “बदले की भावना” को दर्शाता है, जो कि अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इस फैसले को राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया, जिसका उद्देश्य राजद के शीर्ष नेतृत्व को असहज करना है।

पूर्व विधायक भाई दिनेश ने सरकार के इस कदम को अलोकतांत्रिक और प्रतिशोधी करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राजद गरीबों और वंचितों की आवाज हमेशा बुलंद करता रहेगा और ऐसी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों का दृढ़ता से विरोध करेगा।

बुलडोजर एक्शन पर पूर्व विधायक द्वारा सरकार की नीतियों की आलोचना

भाई दिनेश ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “याद रहे, जो जनादेश आपको मिला है, वह पैसा और लूट के बदौलत मिला है, जो बहुत दिनों तक रहने वाला नहीं है।” जनता के हित में बोलते हुए, भाई दिनेश ने सरकार को नसीहत दी कि उन्हें मिले जनादेश का उपयोग अपने चुनावी वादों को पूरा करने में करना चाहिए।

उधर, गरीबों का दुकान, घर, आवास, ठेला पर बुलडोजर एक्शन पर पूर्व विधायक ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गरीबों को निशाना बनाना और उनकी आजीविका उजाड़ना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए अशोभनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा, “जनमत मिला है तो अपने किए गए वादे को पूरा करना चाहिए, न कि गरीबों पर जुल्म।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular