Homeराजनीतभोजपुर के चितौड़गढ़ में पूर्व मंत्री राघवेंद्र ने रखी एनडीए की लाज

भोजपुर के चितौड़गढ़ में पूर्व मंत्री राघवेंद्र ने रखी एनडीए की लाज

Raghavendra बड़हरा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र ने मारी बाजी

Raghavendra आरा। कृष्ण कुमार भोजपुर के चितौड़गढ़ के नाम से चर्चित बड़हरा विधान सभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एनडीए की लाज रख ली। भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंंत्री ने बड़हरा के वर्तमान और हमेशा चर्चा में रहने वाले विधायक सरोज यादव को करीब छह हजार वोटों से पराजित किया है। हालांकि मतगणना के दौरान बड़हरा विधानसभा को लेकर काफी देर तक दोनों प्रत्याशियों के बीच उठा-पटक चलती रही।

jay kumar

पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरोज यादव को हरा कर लिया बदला

मतगणना के शुरुआती दौर से ही सरोज यादव आगे चल रहे थे। बीच-बीच में पूर्व मंत्री Raghavendra आगे निकल जा रहे थे। यह खेल अंत तक चलता रहा। लेकिन अंतिम में बाजी पूर्व मंत्री Raghavendra ने बाजी मार ली। पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरोज यादव को पराजित कर अबकी बार बदला ले लिया। पिछली चुनाव में पूर्‌व मंत्री साइकिल की सवारी कर विधानसभा पहुंचने के फेरे में थे। लेकिन राजद के सरोज यादव ने उनको पराजित कर दिया।

बता दें कि बड़हरा को भोजपुर के चितौड़गढ़ कहा जाता है। वहां से अक्सर राजपुत समाज के प्रत्याशी ही जीतते रहे। लेकिन सरोज यादव ने पिछले चुनाव में जीत हासिल कर उस मिथक को तोड़ दिया था। इस बार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल कर फिर से भोजपुर के चितौड़गढ़ हासिल कर लिया।

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular