Homeखेलकुश्ती में पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दम

कुश्ती में पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दम

खबरे आपकी Ganghar-wrestling आरा सदर प्रखंड के गंगहर गांव में सोमवार को स्व. सुरेंद्र सिंह की स्मृति में महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस ने की। समारोह में स्व. सुरेंद्र सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

jay kumar

Ganghar-wrestling : सदर प्रखंड के गंगहर गांव में आयोजित हुआ प्रतियोगिता

भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम पंकज ने दो पहलवानों को नगद राशि से किया सम्मानित

प्रतियोगिता में शामिल दो पहलवान सोनू एवं राहुल को भारतीय जनता पार्टी के व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह कैट के जिलाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन के द्वारा 5 हजार रुपये नकद राशि प्रदानकर सम्मानित किया गया।

स्व. सुरेंद्र सिंह की स्मृति में महिला- पुरुष दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

इस मौके पर बड़हरा के विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा की महापौर रूबी तिवारी, जमीरा स्टेट के पुष्पेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यभान सिंह, भाजपा नेता डॉ. अनिल सिंह, शुक्ला जी, अखाड़ा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह समेत अन्य लोगों ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रतियोगिता के आयोजन से गांव में छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। खेल से लोगों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है।

Ganghar-wrestling
स्व. सुरेंद्र सिंह स्मृति में महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता

पढ़े :- भोजपुर की बेटी ने जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत

प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक बेताज पहलवानो ने अपना दम दिखाया। इसमें आरा, बक्सर ,पटना, सासाराम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सभी जगह के पहलवान शामिल हुए। प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular