Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में मारपीट और फायरिंग के दौरान महिला चोटिल

भोजपुर में मारपीट और फायरिंग के दौरान महिला चोटिल

Pistol fired – woman injured: एसपी बोले: आपसी विवाद में की गयी एक राउंड फायरिंग, हंसिया से महिला को लगी चोट

  • हाइलाइट
    • नाली निकालने के विवाद में दो भाइयों में मारपीट और फायरिंग, महिला चोटिल
    • हसन बाजार ओपी क्षेत्र के विदेशी टोला गांव की बुधवार रात की घटना
    • सदर अस्पताल में महिला का चल रहा इलाज, देवर पर गोली मारने क आरोप
    • पति बोला:गोली लगी, पुलिस की जांच में हंसिया से महिला के जख्मी होने की आ रही बात

Pistol fired – woman injured आरा: हसन बाजार ओपी क्षेत्र के विदेशी टोला गांव में बुधवार की रात नाली निकालने के विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गयी। उस दौरान एक भाई की ओर से फायरिंग भी की गयी। एक राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। मारपीट व फायरिंग के दौरान में एक भाई की पत्नी जख्मी हो गयी।

जख्मी महिला विदेशी टोला निवासी रामाकांत चौधरी की 35 वर्षीया पत्नी सुगंधी देवी है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।उसके पति द्वारा उसे गोली लगने की बात कही जा रही है। रामाकांत चौधरी द्वारा अपने छोटे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच में महिला को हंसिया से चोट लगने की बात आयी है।

घटना के संबंध में रामाकांत चौधरी ने बताया कि उनके चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी द्वारा उनके जमीन में नाली निकालने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। उस बात को लेकर पिछले करीब पांच वर्षों से विवाद चला रहा है। बुधवार की रात उनके चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी और सदोहर भाई राम बचन चौधरी बुधवार की रात उन्हें मारने की बात कर रहे थे। तभी उनकी पत्नी सुगंधी देवी ने उनकी सुन ली थी। रात में वह काम से वापस लौटे और दरवाजे पर साइकिल लगा रहे थे। तभी उनके चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी और सहोदर भाई राम बचन चौधरी द्वारा उन्हें बुलाया गया। उस पर वह उनके पास जा रहे थे। तभी उनकी पत्नी द्वारा उन्हें रोक लिया गया। कहने लगी कि मत जाइये, वरना वेलोग मार देंगे। उसी बीच उनके भाई राम बचन चौधरी की ओर से गोली चला दी गयी, जो उनकी पत्नी को गोली लग गयी। उसके बाद उसे इलाज के लिए पहले पीरो रेफरल और फिर सदर अस्पताल लाया गया।

रामाकांत चौधरी द्वारा अपने भाई रामबचन चौधरी पर गोली मारने और चचेरे भाई राजेश्वर चौधरी पर ललकराने का आरोप लगाया गया है। इधर, सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जख्मी के परिजनों के साथ दोनों भाइयों की मां से भी जानकारी ली गयी। अबतक की जांच में पता चला है कि रामाकांत चौधरी और उनके भाई रामबचन चौधरी के बीच नाली का विवाद था। बुधवार को भैंस के द्वारा एक भाई को टक्कर मार देने के कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उस दौरान एक भाई एक राउंड हवाई फायरिंग की गयी थी। छानबीन में महिला को गोली लगने की बात सामने नहीं आयी। बताया गया कि महिला को हंसिया से चोट लगी है। थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया है। अभियुक्त का भाई दिव्यांग है। उसकी जल्दी गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular