Friday, May 9, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरबिहार के भोजपुर में तेज आंधी-पानी के दौरान भारी नुकसान

बिहार के भोजपुर में तेज आंधी-पानी के दौरान भारी नुकसान

Heavy Storm and Rain: शहर सहित पूरे जिले में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी-पानी के दौरान भारी नुकसान हुआ है। आंधी-पानी के दौरान दीवार, ठनका एवं पेड गिरने से दादी-पोते समेत छह लोगों की मौत हो गई।

Heavy Storm and Rain: शहर सहित पूरे जिले में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी-पानी के दौरान भारी नुकसान हुआ है। आंधी-पानी के दौरान दीवार, ठनका एवं पेड गिरने से दादी-पोते समेत छह लोगों की मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स:
    • तेज आंधी-पानी के दौरान भारी नुकसान, दादी-पोते समेत छह की मौत
    • जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित, विद्युत आपूर्ति रहित
    • कई लोगों के झोपड़ीनुमा घर के आशियाने उड़े, बढ़ी परेशानी
    • ग्रामीण इलाकों में खेत में लगी रबी फसलों को हुआ भारी नुकसान
    • आंधी-पानी के दौरान आरा माल गोदाम में रखा हजारो बोरी सीमेंट बर्बाद
    • आंधी के दौरान बिहार और यूपी को जोड़ने वाला महुली पीपा पुल तीन टुकड़ों में बंटा

Heavy Storm and Rain आरा: शहर सहित पूरे जिले में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी-पानी के दौरान भारी नुकसान हुआ है। आंधी-पानी के दौरान दीवार, ठनका एवं पेड गिरने से दादी-पोते समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। आंधी के दौरान जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया वहीं विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। उदवंतनगर के पियनिया में ठनका गिरने से जहां चालक की मौत हो गई। वहीं चौरी में निर्माणाधीन मकान का दीवाल गिरने से दादी-पोते की मौत हो गई। नारायणपुर में लोहे का करकट गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। वही मुफस्सिल के दौलतपुर बलुआ में तार का पेड़ गिरने से एक बालक की जान चली गई। वही चरपोखरी के सोनवर्षा में आम का पेड़ गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गई।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

इधर, आंधी-पानी के दौरान कई लोगों के झोपड़ीनुमा आशियाने उड़ गए। ग्रामीण इलाकों में लगी रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आरा माल गोदाम के समीप रखा हजारों बोरी सीमेंट पानी में भींगकर बर्बाद हो गया। तेज आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आंधी के दौरान बिहार एवं यूपी को जोड़ने वाला महुली पीपा पुल तीन टुकड़ों में बंट गया। इस दौरान आवागमन बाधित हो गया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर एकाएक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले-काले बादल छाए लगे। इसके बाद आंधी चलने लगी। आंधी के दौरान शहर में लोगो के छतो पर लगे लोहे के करकट व अन्य समान उखड़ कर दूसरी ओर चले गए। जबकि ग्रामीण इलाकों में लोगों के झोपड़ीनुमा घर उड़ गए। ग्रामीण इलाकों में खेत में लगी रबी फसलों को आंधी-पानी में काफी नुकसान हुआ। हालांकि तेज आंधी के बाद बारिश से वातावरण में नबी आई। ठंडी हवाओं के बहने से लोगों ने राहत की सांस ली। वही पशु-पक्षियों को जान में जान आई। मुरझाए पौधे में हरियाली छा गई। सूत्रों के मुताबिक आज की बारिश में आरा माल गोदाम में रखा गया ब्रांडेड कंपनी का हजारो बोरी सीमेंट भींगने की वजह से खराब हो गया।

चौरी में दीवार गिरने से दादी-पोते की मौत
भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में तेज आंधी-पानी के दौरान निर्माणधीन दीवार गिरने के कारण दादी-पोते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी बालदेव पासवान की 55 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी एवं विनय पासवान का 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ भुअर है। दोनों रिश्ते में दादी-पोता हैं। मृत अंकित कुमार उर्फ भुअर चौथी कक्षा का छात्र था। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर दोनों दादी-पोता गांव में ही दीवार से गोईठा छुड़ा रहे थे। तभी एकाएक आंधी-पानी होने लगी, तो दोनों दीवार से सटकर छुप गए। उसी दौरान अचानक दीवार उन पर गिर गया। जिससे दबकर दादी-पोता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत छात्र अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां एवं एक भाई अविनाश कुमार है। घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मच गया है।

उदवंतनगर में ठनका गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के शीतलपुर बधार स्थित आहर के समीप गुरुवार की दोपहर तेज आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बजरुआं गांव निवासी राम दयालू पासवान के 58 वर्षीय पुत्र कामेश्वर पासवान है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक थे। इधर, मृतक के चचेरे भाई रितेश कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर से मिट्टी भरने का काम करते थे। गुरुवार की सुबह भी ट्रैक्टर लेकर घर से काम के लिए निकले थे। इसी बीच दोपहर जब वह पियनिया गांव के शीतलपुर बधार स्थित आहर के पास से मिट्टी काट ट्रैक्टर पर लोड कर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान आंधी-पानी उस पर ठनका गिर पड़ा जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी मीना देवी, दो पुत्री मुन्नी कुमारी, निशा कुमारी व दो पुत्र मुन्ना कुमार एवं अनिल पासवान है।

दौलतपुर बलुआ में ताड़ का पेड़ गिरने से बालक की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव में गुरुवार की दोपहर आंधी-पानी के दौरान ताड़ का पेड़ गिरने से एक बालक की मौत हो गई ।गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर बलुआ गांव निवासी सुभाष गोड़ का 11 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। इधर, मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ ताड़ के पेड़ के नीचे खेल रहा था। तभी तेज आंधी चलने लगी। आंधी के दौरान अचानक ताड़ का पेड़ उसके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसका इलाज धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में कराने लगे। इसी दरमियान उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृत किशोर अपने तीन भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी व दो भाई संदीप कुमार एवं सतीश कुमार है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया है।

नारायणपुर में लोहे का करकट बाप-बेटे पर गिरा, बाप की मौत
नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार पर आंधी-पानी के दौरान लोहे का करकट बाइक पर बैठे बाप-बेटे पर गिर गया, जिससे बाप की मौत हो गई। जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के आकोढा गांव निवासी स्व. अयोध्या शर्मा के 65 वर्षीय पुत्र विद्यानंद शर्मा है। बताया जाता है कि विद्यानंद शर्मा अपने बेटे के साथ बाइक द्वारा गांव से सब्जी खरीदने के लिए नारायणपुर बाजार आए थे। इसी बीच तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान नारायणपुर बाजार पर स्थित एक घर का करकट उड़कर उनके पेट पर गिर पड़ा। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

निर्माणधीन मकान का दीवार गिरने से मां-बेटी घायल
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के हरनाथ कुड़ी गांव में गुरुवार की दोपहर के आंधी के दौरान निर्माणाधीन का मकान का दीवार गिरने से दबकर मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के हरनाथ कुड़ी गांव निवासी पप्पू धानुक की पत्नी विजांती देवी एवं पुत्री अनु कुमारी शामिल है। इधर, जख्मी महिला के ससुर विमल धानुक ने बताया कि उनके पड़ोसी मुन्ना का तीन तल्ले छत पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। दोनो मां-बेटी छत पर लकड़ी उठाने गई थी। उसी दौरान अचानक तेज आंधी उठ गई। जिसके कारण निर्माणाधीन मकान का दीवार मां-बेटी पर गिर पड़ा।

चरपोखरी के सोनवर्षा में आम का पेड़ गिरने से महिला की मौत
चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के ठाकुरबाड़ी के समीप गुरुवार की शाम आम का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का सिकरहटा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव वार्ड नंबर-3 निवासी दुर्गा शंकर पासवान की 27 वर्षीया पत्नी सिजांती देवी है।

इधर, मृतका के ससुर कमला पासवान ने बताया कि वह अपनी सास एवं गांव की एक अन्य महिला के साथ चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव ठाकुरबाड़ी बक्सा बाबा के समीप अपने जख्म का दवा लाने गई थी। लौटने के क्रम में रास्ते में तेज आंधी व बारिश होने लगी। उसी दौरान आम का पेड़ उस पर गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसे गांव ले आए। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना सिकरहटा थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र दिलखुश एवं बंटी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

महायज्ञ के दौरान आई आंधी-पानी से कोई भी हताहत नहीं

शाहपुर में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में दोपहर के समय आई तेज आंधी और बारिश के बाद यज्ञ समिति के सदस्यों और स्थानीयलोगों ने तत्काल स्थिति को कुशलतापूर्वक संभाला। कुल मिलाकर, यह खबर राहतदायक है कि शाहपुर में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान आई आंधी-पानी से कोई भी हताहत नहीं हुआ।

प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में भी अडिग, आंधी और पानी के बावजूद, मौसम की चुनौतियों को सफलता पूर्वक पार करते हुए महायज्ञ के सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रहे हैं। यज्ञ समिति के सदस्य एवं स्वयंसेवकों के अथक परिश्रम के कारण, यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के प्रार्थना, अनुष्ठान और सामुदायिक गतिविधियों में भाग ले पा रहे हैं।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!