HomeNewsबिहारपटना और झाझा के मध्य 12 सितम्बर को चलेगी हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल

पटना और झाझा के मध्य 12 सितम्बर को चलेगी हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल

NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए चलेगी जनशताब्दी स्पेशल

पटना और झाझा (Patna Jhajha) के मध्य 12 सितम्बर को चलेगी हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल,पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन की वजह से गाड़ी संख्या 02024/02023 पटना- हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल के परिचालन में बदलाव किया गया था।

jay kumar

आरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

विडियो लिंक के माध्यम से मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा किया गया उद्धाटन

लेकिन 13 सितंबर को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 सितम्बर 2020 को हावड़ा जनशताब्दी स्पेशल का परिचालन पटना और झाझा (Patna Jhajha) के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रकार दिनांक 11 सितम्बर 20 को पटना-हावड़ा-पटना जनशताब्दी स्पेशल पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। जबकि 12 सितम्बर 2020 को आंशिक रूप से झाझा और हावड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular