Homeबिहारआराभतीजे की हत्या करने वाला सौतेला चाचा गिरफ्तार, दिल्ली से लाया गया...

भतीजे की हत्या करने वाला सौतेला चाचा गिरफ्तार, दिल्ली से लाया गया आरा

आरा के इब्राहिम नगर निवासी शशिकांत महतो हत्या कांड के मुख्य आरोपित राम भुवन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ibrahim Nagar Murder case: आरा के इब्राहिम नगर निवासी शशिकांत महतो हत्या कांड के मुख्य आरोपित राम भुवन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :Ibrahim Nagar Murder case-शशिकांत हत्या कांड:
    • जमीन विवाद में साथियों संग मिलकर गोली मारकर की थी भतीजे की हत्या
    • नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर में 23 सितंबर की सुबह हुई थी वारदात
    • घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को चल रही छापेमारी

आरा। नगर थाना पुलिस द्वारा इब्राहिम नगर निवासी शशिकांत महतो हत्या कांड के मुख्य आरोपित राम भुवन महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे डीआईयू टीम की मदद से दिल्ली से पकड़ा गया है। वह शशि कांत महतो का महतो सौतेला चाचा है। जमीन के विवाद में उसके द्वारा अपने साथियों संग मिलकर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा उस मामले में एक साजिश कर्ता के पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि राम भुवन महतो हत्या के बाद पुलिस से बचने के दिल्ली भाग गया था।

एसपी राज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 23 सितंबर की सुबह इब्राहिम नगर में छबीला महतो के 27 पुत्र शशिकांत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव इब्राहिम नगर मोहल्ले स्थित एक सुनसान जगह से बरामद किया गया था। उस मामले में शशिकांत महतो की पत्नी की तहरीर पर राम भुवन महतो सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को टीम बना छापेमारी की जा रही थी।

उसी क्रम में हत्याकांड के साजिश में सकड्डी गांव निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ और तकनीकी सूत्र के जरिए राम भुवन महतो के दिल्ली में छुपे होने की सूचना मिली। उसके बाद तकनीकी सूत्र के जरिए डीआईयू टीम की मदद से नगर थाने की पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि राम भुवन महतो की ओर से अपने भतीजे शशीकांत को गोली मारी गई थी। घटना में शामिल अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular