Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोइलवर स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण

कोइलवर स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का निरीक्षण

Mental Institute Koilwar: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा, डीएम तनय सुल्तानिया एवं एसपी राज द्वारा संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

jay kumar
  • हाइलाइट: Mental Institute Koilwar
  • बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान का निरीक्षण

आरा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान, कोईलवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों के कल्याण का आकलन, संस्थान में चल रहे उन्नयन कार्यों का निरीक्षण तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

निरीक्षण के दौरान संस्थान के निदेशक एवं अन्य अधिकारियों ने हाल ही में किए गए नवीनीकरण कार्यों के साथ-साथ उपचार एवं पुनर्वास सुविधाओं में हो रहे सुधारों की विस्तृत जानकारी साझा की। निदेशक ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पहलें लागू की गई हैं, जिनसे संस्थान में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

सभी सदस्यों ने संस्थान में जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे हाउसकीपिंग कार्य की विशेष सराहना की। इसके अतिरिक्त जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई सह प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया और महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण प्रयास की प्रशंसा की।

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और मानवता आधारित सेवाएं समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम कुमार, उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,संस्थान के निदेशक, विशेष कार्य पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular