Homeबिहारआरापूर्व की सभी योजनाओं को 15 मार्च तक पूर्ण करने का डीएम...

पूर्व की सभी योजनाओं को 15 मार्च तक पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

Education Department: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: Education Department
  • पूर्व की सभी योजनाओं को 15 मार्च तक करें पूर्ण: डीएम

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित असैनिक कार्यों से संबंधित पूर्व की सभी योजनाओं को 15 मार्च 26 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

डिग्री कॉलेज से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए सहार, संदेश, अगिआंव एवं चरपोखरी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पीएमश्री मॉडल स्कूल को छोड़कर संभावित विद्यालयों को शीघ्र चिन्हित करते हुए उनकी सूची दो दिनों के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

लोक भागीदारी के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण के संबंध में बताया गया कि जिले के पाँच प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रखंडों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

निजी विद्यालयों के संबंध में निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से मांगी जा रही रिपोर्टिंग एवं डेटा एंट्री निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कराई जाए।

भूमिहीन विद्यालयों के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular