Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeधर्मपर्व-त्योहारविद्यार्थी जीवन के रंगोत्सव चित्र को आईपीएस विनय तिवारी ने मित्रों को...

विद्यार्थी जीवन के रंगोत्सव चित्र को आईपीएस विनय तिवारी ने मित्रों को किया समर्पित

खबरे आपकी बिहार/आरा: IPS Vinay Tiwari Holi picture रंगोत्सव के त्योहार होली के अवसर पर बधाई और शुभकामना देते आईपीएस विनय तिवारी ने अपने विद्यार्थी जीवन के रंगोत्सव चित्र को साझा कर मित्रों को समर्पित किया। आईपीएस विनय तिवारी ने कहा की आज फाग गाने का दिन है। ये बसंत ऋतु के फागकाल का समय है। ये गाने की ऋतु है, ज्ञान की ऋतु है, झूमने की ऋतु है। भारतीय सांस्कृतिक पर्वों के अर्थ पर्व के हर्ष में ही समाहित होते हैं। होली के हर्ष में फाग का लोकगान है तो ध्रुपद और ठुमरी का सांस्कृतिक राग भी है। फाग के इस राग में आनंद का चर्मोत्कर्ष उत्सव ही होली है।

IPS Vinay Tiwari Holi picture: रंगोत्सव चित्र समर्पित कर दी होली की शुभकामनाएं और बधाई

IPS Vinay Tiwari Holi

होली का अर्थ बसंत की अथाह ऊर्जा का भी हर्ष है। ये ऊर्जा पूरे भारतवर्ष में प्रवाहित हो रही है। होली प्रतीक है नव ऊर्जा – नवसृजन का, हमारी भौतिक शक्ति के स्पंदन का, विविध सामाजिक रंगों की एकता का, द्वेष – क्लेश – बैर के दमन का, स्नेह – मैत्री – मिलन के उन्नयन का, मनुष्य में मनुष्यता के भाव की प्रबलता का, रंगों के माध्यम से प्राकृतिक विविधता को पहचानने का। होली अवसर है हर रंग में प्रकृति के किसी एक अंग की पहचान का, रंगो की तरह आपस में घुल मिल कर बहुरंगी व्यक्तित्व बनाने का। होली का हर्ष भारतवर्ष के आने वाले नववर्ष का भी हर्षघोष है।

बसंत पंचमी से शुरू हुए उत्सव के रंग ने पूरे वातावरण को रंगीन कर दिया है। प्रकृति अपने रंगों की विविधता से दमक रही है। पलाश का लाल, सरसों का पीले, चने – मटर का हरे से प्रकृति का श्रंगार हो रहा है, फाग की आग से चैत्र की फसल का निर्माण हो रहा है।फाग के अद्भुत अध्यात्मिक राग से ऊर्जित मानवीय मन स्वस्थ समाज, समर्थ नागरिक और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण की कल्पना करे।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

प्रकृति के अनंत रंगों से हम सभी का व्यक्तित्व बहुरंगी बने। सृष्टि के असीम विस्तार के चिंतन से हमें अपनी आंतरिक चेतना में ब्रह्मांड के समस्त अंगों और उनके विविध रंगों का आभास हो सके। फाग का यह अलौकिक आनंद समस्त जीवों के कष्टों का हरण करे, विकृतियों का निवारण करे, शक्तियों को प्रबल करे, सुकृतियों का पोषण करे, कुरीतियों का दमन करे, क्षुद्र कामनाओं का दहन करे और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे।हम सभी को रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। भोजपुर के नागरिकों में इसी तरह अनंत ऊर्जा का प्रवाह होता रहे और सभी को जीवन में अपार आनंद की अनुभूति हो।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular