HomeNewsआरा में आइटीबीपी जवान की पत्नी ने की खुदकुशी- अस्पताल में हंगामा...

आरा में आइटीबीपी जवान की पत्नी ने की खुदकुशी- अस्पताल में हंगामा व डाक्टर से दुर्व्यवहार

आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ले में रविवार को पति से फोन पर झगड़ा करने के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उसने अपने घर में गमछा के जरिये में फांसी लगा ली। उसे पंखे में लटका देख घर वाले आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी आइटीबीपी के जवान राजेश कुमार सिंह की 27 वर्षीया पत्नी पूजा कुमारी हैं।

शहर के नगर थाना क्षेत्र के मोती टोला की रविवार की घटना

  • फोन पर पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने घर में लगा ली फांसी
  • हंगामे व डाक्टर से हाथापाई को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी
  • मौत के बाद भी जिंदा होने की बात कह महिला डाक्टर से भिड़ गये परिजन

राजेश कुमार सिंह फिलहाल दिल्ली में पोस्टेड है। जबकि पूजा आरा शहर के मोती टोला में रहती थी। वहीं महिला की मौत के बाद उसके परिजन भड़क गये व जमकर हंगामा किया। परिजन डाक्टर पर इलाज नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। पूजा के जिंदा होने की बात कह परिजन ड्‌यूटी पर तैनात महिला डाक्टर से भिड़ गये और हाथापाई करने लगे। इस दौरान महिला डाक्टर को धक्का भी दे दिया गया। इस कारण अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गयी।

सूचना मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डा. सतीश कुमार सिन्हा पहुंचे और किसी तरह समझाकर महिला के परिजनों को शांत कराया। उसके बाद परिजन दूसरी जगह इलाज कराने के नाम पर महिला को लेकर चले गये। इधर, इस घटना से नाराज ड्‌यूटी पर तैनात डाॅ. पूनम ने आरा सदर एसडीपीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष को सूचना दी है। वहीं मृत महिला के भाई विकास कुमार ने पूजा के पति व सास पर बहन को खुदकुशी के लिये उकसाने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके जीजा का किसी अन्य लड़की से संबंध है। इसे लेकर जीजा व बहन के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उसकी सास भी बहन से हमेझा झगड़ा करती रहती थी। इसके कारण उसकी बहन मोती टोला में रहती थी। रविवार की सुबह भी जीजा व बहन के बीच फोन पर झगड़ा हुआ था।

जेल में बंद पत्रकार नवीन निश्चल हत्याकांड के मुख्य आरोपित की मौत

भाई बोला: जीजा की कॉल आने के बाद घर पहुंचा तो पंखे से लटकी मिली पूजा

आरा। विकास कुमार के अनुसार उसकी बहन पूजा की शादी मई 2017 में बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी राजेश कुमार सिंह के साथ हुई थी। उसके जीजा का किसी अन्य लड़की से अफेयर था। वह अक्सर उस लड़की से बात करते रहते थे। इसे लेकर शादी के कुछ दिनों के बाद ही जीजा व बहन के बीच अनबन शुरू हो गया। उसकी बहन हमेशा जीजा के इस काम का विरोध करती थी। उसकी सास भी पूजा से झगड़ा करने लगी। विकास का कहना था कि जीजा उन लोगों से बात नहीं करते थे। उन लोगों का मोबाइल भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। इस कारण उसकी बहन आरा मोती टोला में रहती थी। रविवार की सुबह वह टहलने गया था। तभी जीजा का फोन आया कि तुम्हारी बहन फांसी लगाने की बात कह रही है। इस सूचना पर जब वह घर पहुंचा तो पूजा पंखे से लटकी मिली। उसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया।

सपा के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदीशपुर नपं के मुख्यपार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

डाक्टर बोली: मृत लायी गयी थी महिला, जिंदा होने की गलत दलील देते रहे परिजन

आरा। इधर, सदर अस्पताल की इमरजेंसी में आॅन ड्‌यूटी डाक्टर पूनम का कहना है कि महिला को मृत हालत में लाया गया था। पूरी तरह जांच के बाद उसे मृत बता दिया गया। उसके आधे घंटे बाद महिला के परिजन पहुंचे और उसे जिंदा बताने लगे। उसके बाद दुबारा जांच की गयी, जिसमें भी महिला को मृत पाया गया। लेकिन उसके परिजन अपनी जिद पर अड़ गये और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पर अस्पताल अधीक्षक भी पहुंचे और जांच की। उस समय भी महिला को मृत पाया गया। बावजूद इसके परिजन पल्स चलने और आंख में हरकत होने की बात कह उनके साथ भिड़ गये और मारपीट की गयी। उन्हें धक्का भी दिया गया और दुर्व्यवहार किया गया। इससे वह पूरी तरह आहत हैं, उन्होंने बताया कि डीएस से बात करने के बाद इस मामले मे कानूनी कार्रवाई की बात सोचेंगी।

 भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा नवादा एवं जगदीशपुर थाना इंचार्ज सहित 18 थाना इंचार्जो के वेतन भुगतान पर रोक

पति, सास और ससुर पर प्रताड़ित करने की प्राथमिकी

आरा शहर के मोती टोली में पूजा कुमारी की खुदखुशी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी। मृत पूजा की मां रेखा देवी के बयान पर नगर थाने में नामजद केस किया गया है। इसमें पूजा के पति, सास व ससुर को आरोपित किया गया है। तीनों पर पूजा को दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पति राजेश कुमार सिंह पर भी दूसरी लड़की के साथ संबंध होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप है। कहा गया है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही चारपहिया वाहन की मांग की गयी। इसे लेकर पूजा को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान उसके साथ तीनों द्वारा मारपीट भी की जाती थी। दूसरी लड़की से संबंध होने के कारण पति राजेश द्वारा हमेशा छोड़ दिये जाने की धमकी भी दी जाती थी। पिछले 14 जून को भी तीनों आरोपितों द्वारा पूजा के साथ मारपीट की गयी थी। रविवार की सुबह पति राजेश द्वारा फोन कर गाली-गलौज की गयी और छोड़ देने की बात कही गयी। उससे परेशान होकर पूजा ने खुदखुशी कर ली। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

आरा में आइटीबीपी जवान की पत्नी ने की खुदकुशी- अस्पताल में हंगामा व डाक्टर से दुर्व्यवहार

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

पूजा की मौत से कोहराम, डेढ़ साल की बेटी से छीना मां का प्यार

आरा। पति से झगड़ा करने के बाद पूजा की खुदकुशी कर लिये जाने से उसके घर (मायके) में कोहराम मचा है। मां, भाई व बहन सहित परिवार के अन्य सभी सदस्यों का बुरा हाला था। वहीं पूजा की इकलौती डेढ़ साल की जीवा से भी मां का प्यार छीन गया। बताया जाता है कि पूजा दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular