Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरयुवक को गोली लगने की घटना के बाद आरोपित हुए गांव से...

युवक को गोली लगने की घटना के बाद आरोपित हुए गांव से फरार

Andharibagh firing: तियर थाना क्षेत्र के अन्धारीबाग गांव के हीं कृष्णा सिंह यादव व पूर्व मुखिया दारा सिंह यादव के बीच पूर्व के विवाद को लेकर बंदूकें निकल गयी। पहले तो दोनों हीं तरफ से जमकर ईंट-पत्थर की बौछार हुई इसके बाद फायरिंग कर दी गयी। फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली लग गई, जिसका अभी आरा में इलाज चल रहा है।

  • हाइलाइट :-
    • जमकर चले ईंट-पत्थर के बाद फायरिंग
    • आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Andharibagh firing आरा/बिहिया जितेंद्र कुमार तियर थाना क्षेत्र के अन्धारीबाग गांव में शुक्रवार की देर शाम 19 वर्षीय युवक अनिल यादव को गोली लगने की घटना के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पूरे दिन छापेमारी में जुटी रही। हालांकि घटना के बाद से हीं दोनों हीं पक्ष के लोग गांव से फरार हो गये हैं।

मालूम हो कि शुक्रवार की देर शाम गांव के हीं कृष्णा सिंह यादव व पूर्व मुखिया दारा सिंह यादव के बीच पूर्व के विवाद को लेकर बंदूकें निकल गयी। पहले तो दोनों हीं तरफ से जमकर ईंट-पत्थर की बौछार हुई इसके बाद फायरिंग कर दी गयी। फायरिंग की घटना में समीप में हीं खड़े इंटर के छात्र व अन्धारीबाग निवासी रघु यादव के पुत्र अनिल यादव को गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को गाल में गोली लगी थी। जख्मी अवस्था में युवक को इलाज के लिए आरा ले जाया गया जहां एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है।

मामले की सूचना पाकर तियर थाना के अलावा जगदीशपुर व धनगाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की छानबीन की। वहीं घटना के बाद से हीं दोनों पक्षों के लोग गांव से फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि युवक का फर्द बयान आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी उक्त दोनों पक्षों के विवाद को लेकर गोलीबारी की गई थी जिसको लेकर पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular