Homeबिहारआरा भोजपुरबहु की विदाई नहीं करने से नराज ससुर ने समधियाने में खाया...

बहु की विदाई नहीं करने से नराज ससुर ने समधियाने में खाया जहर

Jaitpur News: मो.जुबैर ने बताया कि उनकी बहू दस दिन पूर्व अपने मायके उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गई थी। शुक्रवार की सुबह उसकी विदाई कराने को लेकर वे अपने समधियाने जैतपुर गए थे। उन्होंने समधी से बहू की विदाई करने को कहा, लेकिन बहु के मायके वालों द्वारा विदाई करने से मना कर दिया गया। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई।

  • बहु की विदाई कराने गये ससुर ने किया विषपान
  • गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara: भोजपुर के उदवन्तनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में बहू की विदाई कराने गये ससुर ने विषपान कर लिया। जिससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्व.मो.बरकात के 50 वर्षीय पुत्र मो.जुबेर हैं।

Jaitpur News: इधर, मो.जुबैर ने बताया कि उनकी बहू दस दिन पूर्व अपने मायके उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गई थी। शुक्रवार की सुबह उसकी विदाई कराने को लेकर वे अपने समधियाने जैतपुर गए थे। उन्होंने समधी से बहू की विदाई करने को कहा, लेकिन बहु के मायके वालों द्वारा विदाई करने से मना कर दिया गया। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने समधियाने में ही विषपान कर लिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular